Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle इतिहास के पन्ने : दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का पौड़ी कनेक्शन

इतिहास के पन्ने : दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का पौड़ी कनेक्शन

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का पौड़ी कनेक्शन।

 

By – Dr. Yogeah Dhasmana

 

दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री ब्रह्मप्रकाश का नाम कम ही लोगो ने सुना होगा।किंतु इससे भी कम लोग जानते होंगे कि उनके पुत्र वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर सुरेश की ससुराल पौड़ी स्थित गंडोली टी स्टेट में चौफीन परिवार में रही है। पौड़ी के प्रतिष्ठित चौफीन परिवार की लड़की डोरीन का विवाह दिली में 1968 में हुआ था। डोरीन के दादा डी.ए. चोफीन ने 1862 में पौड़ी में पहला चाय बागान लगाया था।इसके बाद उन्होंने मुसेटी थलीसैंण में भी चाय बागान लगाया था। इसे बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त दर्शन के पिता गोपाल सिंह रावत ने खरीदा था।

इनके पूर्वज 18वी सदी में चीन से टी गार्डन एक्सपर्ट के रूप में लाएं थे।इनका पूर्वज अ सी वांग था।ब्रिटिश अधिकारी इन्हें चीन ओर तिब्बत पर उत्तराखंड से नजर रखने के लिए भी लाए थे,ऐसा कुछ लेखकों का मानना रहा है।

चौधरी ब्रह्म प्रकाश की बहु डोरीन ने कुछ वर्ष तक गंडोली स्कूल में पढ़ाया ।इस स्कूल की स्थापना 1889में अमेरिकी मिशनरियों द्वारा की गई थी।1994में भारत में रहे अमेरिकी राजदूत फ्रैंक वेजनर की दादी ने यहां स्कूल और बोर्डिंग के साथ अनाथालय भी खोला था।आज अब केवल स्कूल चल रहा है। डोरीन और उसके बच्चे आज भी यहां आ कर पूर्वजों की स्मृतियों को ताज़ा करते है। डोरीन की लड़की मधुप्रिया चौधरी सिन्हा दिल्ली में पब्लिशिंग हाउस चलाती है।डोरीन चोफीन बहुत लम्बे अरसे तक दिल्ली में ज्वेलरी डिजाइनर रही है।

गढ़वाल के चौफीन परिवार की एक विशेषता उनका गढ़वाली में बोलना और पहाड़ी संस्कृति के अनुरूप अपने को अपनाना था।दिल्ली में विवाह के बाद जब डोरीन का परिवार पौड़ी स्थित गंडोली टी स्टेट में सगे संबंधियों और पौड़ी वासियों को दावत देने आए तो उनके सास ससुर भी साथ थे।पौड़ी से चौखंबा ओर नंदादेवी शिखरों को देख कर दोनों अभिभूत हुए।उनकी समधन ने भी दिल्ली से आए रिश्तेदारों की न सिर्फ आवभगत की, वरन् उनके स्वागत में ढोल वादकों और मशक बीन की पहाड़ी धुनों से उनका स्वागत किया।हरिदास के गायन और पंडित बचीराम डोभाल के मंत्रोचारण के बीच मेहमानों का स्वागत किया गया।
इससे पहले दिल्ली में 18जनवरी 1968में विवाह के अवसर पर नामचीन हस्तियों में केंद्रीय मंत्री जगजीवन राम ,काग्रेस अध्यक्ष निजलीग गप्पा,विदेश मंत्री दिनेश सिंह, लेफ्टिनेंट गवर्नर एन झा, एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह सहित उच्च ओर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश शामिल हुए थे। पौड़ी की इस लड़की ने भी दिल्ली में अपने को विशुद्ध पहाड़ी गढ़वाली के रूप में स्थापित कर लिया था।डोरीन अमृता चौधरी ने अपनी आभा ओर सेवा से ससुराल में सभी का दिल जीत लिया था।

डोरीन के ससुर दिल्ली में 5 बार सासंद रहे।केंद्र में कृषि सहकारिता, सिंचाई मंत्री रहने के साथ अनुसूचित जाति और अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे थे।अपनी बहु के साथ गर्मियों में कई बार वह पौड़ी आए। अगस्त 2001में उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था। 16जून को प्रतिवर्ष दिल्ली विधान सभा में उन्हें उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है।महज 34वर्ष की आयु में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री ओर बाद में कांग्रेस पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष बने थे।
पौड़ी के चौफीन परिवार ने देश विदेश में अनेक हस्तियों को जन्म दिया।ईसाई समुदाय के होते हुए भी हिंदू और गढ़वाली संस्कारों से आज दिन तक अपने को अपनाए हुए है,इस सांझी विरासत और संस्कृति का अनुपम ओर अनूठा उदाहरण है।इस पोस्ट को लिखते समय मुझे डोरीन की पुत्री मधुप्रिया सिन्हा की पुस्तक चोफ़ीन ऑफ गढ़वाल का विशेष सहयोग मिला।सभी फोटों उसी पुस्तक से लिए गए है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...