Friday, September 11, 2026
Home उत्तरकाशी आलोचनाओं को सुनना आता है मुख्यमंत्री श्री धामी को।

आलोचनाओं को सुनना आता है मुख्यमंत्री श्री धामी को।

By – Pankaj kushwah

 

राज्य जब अपनी स्थापना की रजत जयंती मना चुका है तो ऐसे में राज्य के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले, सड़कों पर उतरकर राज्य निर्माण के संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान तो बनता है। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रज्य में ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं जिनके कार्यकाल में आंदोलनकारियों की पेंशन में दो बार बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण की कहानी देश की आजादी के बाद से शुरू होती है और एक लंबे संघर्ष, त्याग बलिदान के बाद 9 नवंबर 2000 को इस राज्य का निर्माण हुआ। सीमित संसाधनों, विषम भौगोलिक परिस्थितियों, अधिकांश क्षेत्र का पर्वतीय होने के बावजूद इस राज्य ने 25 सालों में साबित किया है इसका निर्माण होना कितना जरूरी है, गांव के गांव सड़क से जुड़े हैं, शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों तक हर आदमी की पहुंच बनी है। कुछ अपवाद होते हैं लेकिन जिस तरह का विकास राज्य ने पाया है वह भी काबिल ए तारीफ है। राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान तो बनता है। अर्थात अब मुख्यमंत्री धामी ने आंदोलनकारियों को मिलने वाली राशि में दो बार बढ़ोत्तरी कर उसे सम्मानजनक बनाया है।

राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन 6हजार से बढ़ाकर 7 हजार कर दी गई है। इसी प्रकार, जेल गए या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4500 से बढ़ाकर 5500 प्रतिमाह कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3000 से बढ़ाकर 5500 प्रतिमाह कर दी गई है।

इसके अलावा राज्य में आंदोलनकारियों को और कभी कई तरह की सुविधाएं मिल रही है, हाल ही में पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी गेस्ट में राज्य आंदोलनकारियों को ठहरने की सुविधाओं का भी आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इन पांच सालों के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र के हिस्से सरकारी जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंची है, युवाओं को रोजगार मिला है, कृषकों को कृषि और उद्यान नीतियों से लाभ मिला है, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा है।

भ्रष्टाचार में छोटी मछली से लेकर बड़े मगरमच्छ तक नहीं बच सके हैं और लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है। हाल के दिनों में सरकार की कड़ी आलोचना करने वाले भी फिलहाल खाली बैठे हैं कि किस बात पर आलोचना की जाए, इसलिए कई बार ऐसे मुद्दों को उठाते हैं जिन पर उनका पसंदीदा दर्शक, पाठक वर्ग की उन्हें गरियाने पर उतर आता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सरकार की तारीफ के कसीदे ही पढ़े जाए, सरकार की नीतियों की खामियों को उजागर कर उसकी आलोचना होना नितांत आवश्यक है ताकी सरकार जवाबदेह बनी रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि इस मामले में पूर्व के मुख्यमंत्रियों से बेहतर रही है, उन्होंने जन संवाद के जरिए आलोचनाओं को सुना, उनसे सीखा और नीतियों में सुधार लाया। तमाम आलोचनाओं के बाद भी विरोधियों को गले लगाते रहे और उनके सुझावों को राज्य की विकास की यात्रा में शामिल कर राज्य हित में काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...