Saturday, September 12, 2026
Home lifestyle वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण
“मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं”
लेखक – राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन – समय साक्ष्य (देहरादून)

 

By – Neeraj Naithani ।।

 

लैंसडाउन चौक स्थित दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में समय साक्ष्य प्रकाशन (देहरादून) द्वारा पुस्तक लोकार्पण “मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं “लेखक राम प्रकाश अग्रवाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ० सुधा रानी पांडेय (पूर्व कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार एवं पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड) जी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में विराजित रहीं।

पुस्तक पर चर्चा हेतु साहित्यकार एवं समीक्षक श्रीमती डॉली डबराल ,वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश नौटियाल के साथ ही इस खबर के लेखक को भी दो शब्द कहने का मौका मिला। प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ० वी०के० डोभाल ने सधे संतुलित शब्दों में मंच संचालन कर आयोजन को सम्पूर्ण अवधि में अनुशासित सुव्यवस्थित रखा।

पुस्तक लोकार्पण तथा पुस्तक पर चर्चा के विभिन्न चरणों की अवधि मे गायिका मुक्ति जदली (संगीतज्ञ शिक्षिका ) जी द्वारा प्रस्तुत गीत गायन तथा उनके साथ तबले पर संगत दे रहे अनिरुद्ध मिश्रा (बनारस घराने के सुप्रसिद्ध पंडित राजन साजन के नाती) की जुगलबंदी ने साहित्य संगीत समागम का सुखद संयोग करते हुए आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

नब्बे वर्षीय पुस्तक लेखक राम प्रकाश अग्रवाल कण ने पुस्तक लेखन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के साथ ही अद्यावधि तक किए गए साहित्य सृजन का लेखा जोखा साझा किया।

समापन से पूर्व समय साक्ष्य प्रकाशन प्रभारी श्री प्रवीण भट्ट जी ने पुस्तक प्रकाशन से संबंधित समस्त प्रेस कर्मियों को मंच पर सम्मानित कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी एवं समस्त आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही जलपान हेतु निवेदन किया।

राकेश चंद्र जुगराण (सेवा निवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड), देवेन्द्र कांडपाल, डॉ० घनश्याम सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, भू वैज्ञानिक डॉ० आनंद, मैंदोला, सुधा जुगराण आदि गणमान्य साहित्यिक अनुरागियों की शोभनीय उपस्थिति से समारोह गरिमापूर्ण पलों का साक्षी बनने में पूर्णतः सफल रहा।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...