Friday, September 11, 2026
Home lifestyle नंदा सुनंदा योजना के कारण ही पढ़ पाई मेरी बेटी - मन्नो।

नंदा सुनंदा योजना के कारण ही पढ़ पाई मेरी बेटी – मन्नो।

नंदा सुनंदा योजना के कारण ही पढ़ पाई मेरी बेटी – मन्नो।

By – Prem Pancholi

देहरादून जिला परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ के 13वे संस्करण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल ने बाालिकाओं को चैक वितरित किये है। इस तरह से 34 बालिकाओं की शिक्षा पर 9 लाख रुपए की धनराशि खर्च करके उनकी शिक्षा पुनर्जीवित की गई। जबकि अब तक लगभग 62 लाख से अधिक की धनराशि से 126 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि ये सभी बालिकाएं नंदा-सुनंदा जैसी देवियों के समान ही है। हालांकि उन्होंने नंदा-सुनंदा देवियों को नही देखा, किंतु इन देवियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें योग्य बनाना ही असली ‘‘नंदा-सुनंदा’’ की स्तुति ही है।

उन्होंने  बालिकाओं से कहा कि वे अपनी शिक्षा की ललक जीवित रखें। बालिकाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बालिकाएं अपने जीवन में महापुरूषों की बायोग्राफी पढे, छात्र जीवन में इससे अधिक आईडल और कुछ हो नही सकता। अतएव वे सफल होकर अन्य बालिकाओं के लिए रोल मॉडल बनेगी।

इस अवसर पर बालिकाओं के परिजनों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसी दौरान शदब की माता मन्नो ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जब उन्होंने स्कूल की फीस नहीं भर पाई तो स्कूल वालों ने उनकी बालिकाओं को 15-15 दिन तक स्कूल नही आने दिया। परीक्षा से भी वंचित रखने की चेतावनी दी। ऐसे में बालिका के भविष्य की चिंता सता रही थी। सो जिला प्रशासन की नंदा-सुनंदा योजना से बालिका की शिक्षा पुनर्जीवित हो पाई। जिया की माता ने कहा कि फीस न भर पाने के कारण बेटी की शिक्षा बीच में ही रोकनी पड़ी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। जब जिला प्रशासन ने उनकी बेटी की शिक्षा जारी रखने हेतु मदद की तो वे आगे अपनी पढ़ाई जारी कर पाई। वहीं खुशी कौर की माता ने भी कहा कि वह घरों में काम कर अपना ही लालन पालन कर पाती है। इसलिए अपने बच्चों की स्कूलिंग करने में बार बार असमर्थ हो जाती है। इनकी बेटी को भी जिला प्रशासन ने “नंदा सुनंदा” योजना के तहत लाभ दिया और तब वे आगे की पढ़ाई जारी कर पाई। कुमारी सृष्टि के पिता कैंसर पीड़ित हैं। इसलिए आर्थिक संसाधनों की समस्या के कारण सृष्टि की बीसीए 5वें सेमस्टर की पढ़ाई छूट गई थी। जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा का लाभ दिया और वे अपनी पढ़ाई आगे जारी कर पाई। इसीकी तरह अलाईना रावत बीएससी नर्सिंगं की शिक्षा, आकृति बडोनी  बी-कॉम की शिक्षा, कुमारी तनिका कक्षा 10वीं, कुमारी लावण्या, 9वीं की शिक्षा, दिव्या 6वीं की शिक्षा, नंदनी की यूकेजी, ईशिका कक्षा 3, शिवांगी बीएजे एंड एमसी डिजिटल द्वितीय सैमस्टर, मानवी यूकेजी आदि इन सभी 34 बालिकाओं की शिक्षा नंदा-सुनंदा योजना से पुनर्जीवित कि गई है। ये ऐसी बालिकाएं थी जिनके सर से या तो पिता का साया उठ गया है, या उनके माता पिता दैनिक मजदूर है और किराया के घर में रहते है को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना “नंदा सुनंदा” का लाभ पहुंचाया गया है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...