दिव्यांगजन हेतु समर्पित गोकुल संस्था द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी गौरव सम्मान” समारोह का सफल आयोजन किया गया है।
बता दें कि यह आयोजन परमाध्यक्ष गोकुल मोहन जगूड़ी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस अवसर परमाध्यक्ष श्री जगूड़ी ने कहा कि गोकुल संस्था पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजन की छुपी हुयी प्रतिभा का विकास कर उन्हें एक आत्मनिर्भर एवं सम्मानित जीवन प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। यही वजह है कि पिछले 25 सालों में संस्था ने 91 स्वास्थ्य शिविर एवं जागरुकता शिविरों सफल आयोजन करके लगभग 41524 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गयी हैं। जिसमें व्हीलचेयर से लेकर दिव्यांगजन इक्विपमेंट वितरण शामिल हैं।
उल्लेखनीय यह भी है कि रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी आदि क्षेत्रों में दिव्यांगजन हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र खोले गये हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लगभग 5609 स्थानीय बच्चों/ युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी, संस्थापक सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में डा० गीता खन्ना अध्यक्षा उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रीमती विनोद उनियाल उपाध्यक्षा राज्य स्तरीय उद्यमिता परिषद उत्तराखण्ड, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती सुनीता मंजखोला पार्षद डालनवाला, देहरादून, श्रीमती उर्मिला गुप्ता, संरक्षक, महावर वैश्य महिला विकास समिति, देहरादून की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जबकि श्रीमती सोनाली रावत (Muscular Dystrophy) तथा सुश्री सोनम बरनवाल (सेरेब्रल पाल्सी) द्वारा गीत प्रस्तुत किये गये। इधर फिजियोथेरेपी की आवश्यकता पर सुश्री प्रशिता चन्द, फिजियोथेरेपिस्ट (एम पीटी) द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
दिलचस्प यह है कि प्रतिभावान दिव्यांग महिलाओं को खेल, स्वरोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन हेतु सम्मानित भी किया गया।
इसके अलावा देवभूमि उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पहाडी क्षेत्रों में स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं पारंपरिक उत्तराखण्डी संस्कृति के संरक्षण की आदर्श महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गोकुल संस्था के सेवा कार्यों में सतत सहयोग हेतु सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। साथ साथ पुरोला, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग एवं तपोवन जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून से महिलाओं द्वारा पहाडी उत्पाद, रिंगाल से र्निमित वस्तुओं आदि शिल्पकला के सहित बजाज कैपिटल ली० द्वारा भी स्टॉल लगाया गया।
गोकुल संस्था के विपिन सिंह रावत, श्रीमती अर्चना रावत, श्रीमती कनक नेगी, श्रीमती चारु राणा, श्रीमती पूनम डोबरियाल, श्रीमती सुषमा बड़थ्वाल, सुश्री दीपाली चन्द, दीपक शैली, आशीष नकोटी, विकास शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे है।
- संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है - लीलाधर जगूड़ी।
- दून पुस्तकालय में नवोदित प्रवाह लोक संस्कृति विशेषांक का लोकार्पण।
By - Chandrashekhar...
तिलवाड़ी सहसपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिला समूहों ने लोकगीतों पर जमकर किया नृत्य।
By - Prem Pancholi
देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक...
- संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है - लीलाधर जगूड़ी।
- दून पुस्तकालय में नवोदित प्रवाह लोक संस्कृति विशेषांक का लोकार्पण।
By - Chandrashekhar...
तिलवाड़ी सहसपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिला समूहों ने लोकगीतों पर जमकर किया नृत्य।
By - Prem Pancholi
देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक...
न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा।
.......................
5 अगस्त...
- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।
- दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...