Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle अंतराष्ट्रीय महिला दिवस : गोकुल संस्था द्वारा दिया गया "नारी गौरव सम्मान"

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस : गोकुल संस्था द्वारा दिया गया “नारी गौरव सम्मान”

दिव्यांगजन हेतु समर्पित गोकुल संस्था द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी गौरव सम्मान” समारोह का सफल आयोजन किया गया है।

बता दें कि यह आयोजन परमाध्यक्ष गोकुल मोहन जगूड़ी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस अवसर परमाध्यक्ष श्री जगूड़ी ने कहा कि गोकुल संस्था पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजन की छुपी हुयी प्रतिभा का विकास कर उन्हें एक आत्मनिर्भर एवं सम्मानित जीवन प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। यही वजह है कि पिछले 25 सालों में संस्था ने 91 स्वास्थ्य शिविर एवं जागरुकता शिविरों सफल आयोजन करके लगभग 41524 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गयी हैं। जिसमें व्हीलचेयर से लेकर दिव्यांगजन इक्विपमेंट वितरण शामिल हैं।

उल्लेखनीय यह भी है कि रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी आदि क्षेत्रों में दिव्यांगजन हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र खोले गये हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लगभग 5609 स्थानीय बच्चों/ युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी, संस्थापक सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में डा० गीता खन्ना अध्यक्षा  उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रीमती विनोद उनियाल उपाध्यक्षा राज्य स्तरीय उद्यमिता परिषद उत्तराखण्ड, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती सुनीता मंजखोला पार्षद डालनवाला, देहरादून, श्रीमती उर्मिला गुप्ता, संरक्षक, महावर वैश्य महिला विकास समिति, देहरादून की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जबकि श्रीमती सोनाली रावत (Muscular Dystrophy) तथा सुश्री सोनम बरनवाल (सेरेब्रल पाल्सी) द्वारा गीत प्रस्तुत किये गये। इधर फिजियोथेरेपी की आवश्यकता पर सुश्री प्रशिता चन्द, फिजियोथेरेपिस्ट (एम पीटी) द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

दिलचस्प यह है कि प्रतिभावान दिव्यांग महिलाओं को खेल, स्वरोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन हेतु सम्मानित भी किया गया।

इसके अलावा देवभूमि उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पहाडी क्षेत्रों में स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं पारंपरिक उत्तराखण्डी संस्कृति के संरक्षण की आदर्श महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गोकुल संस्था के सेवा कार्यों में सतत सहयोग हेतु सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। साथ साथ पुरोला, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग एवं तपोवन जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून से महिलाओं द्वारा पहाडी उत्पाद, रिंगाल से र्निमित वस्तुओं आदि शिल्पकला के सहित बजाज कैपिटल ली० द्वारा भी स्टॉल लगाया गया।

गोकुल संस्था के विपिन सिंह रावत, श्रीमती अर्चना रावत, श्रीमती कनक नेगी, श्रीमती चारु राणा, श्रीमती पूनम डोबरियाल, श्रीमती सुषमा बड़थ्वाल, सुश्री दीपाली चन्द, दीपक शैली, आशीष नकोटी, विकास शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...