Saturday, September 12, 2026
Home उत्तराखंड फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम।

स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं एसीआईसी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास।

 

By – Prem Pancholi 

 

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्पार्क टेक्नोलॉजीज , ऐ सी आई सी उत्तराँचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन और स्पेक्स द्वारा फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्टेम लैब का उद्घाटन, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि, अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, सदस्य प्रबंधन समिति अवनीश ओबोरॉय एवं अध्यक्ष SPECS डॉ. बृज मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और अवलोकन उसका पहला चरण है। स्टेम लैब विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने तथा विज्ञान को सहज रूप से सीखने का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करती है।”

इस अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा व्यवहारिक एवं आनंददायक तरीके से दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थी प्रयोगों के माध्यम से सीख सकें और वैज्ञानिक सोच विकसित कर सकें।

अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन ने भी विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।डॉ. देवेंद्र भसीन ने विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।

इसी क्रम में अध्यक्ष SPECS डॉ. बृज मोहन शर्मा ने कहा कि स्टेम लैब सोच, अवलोकन, प्रयोगात्मक गतिविधियों, सीखने तथा विज्ञान को खेल-खेल में समझने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए असीम संभावनाएँ प्रदान करता है। स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में नमरा, पल्लवी शर्मा, ज्योति गौतम, जीनत एवं अदीबा अकील तथा हाईस्कूल वर्ग में मुनंज्जा को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

विद्यालय द्वारा विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सहयोगियों को “विज्ञान संचारक सम्मान” से भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अनीता गहलोत, स्पार्क टेक्नोलॉजीज, दिव्या बंसल, स्मार्ट सर्किट्स इनोवेशन, सेल्टोस इनोवेशन फाउंडेशन, मोहित अग्रवाल तथा हिमांशु तिवारी प्रमुख रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोना बाली ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में स्टेम लैब की स्थापना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। आज का यह शुभ दिन हमारी उस सुंदर परिकल्पना के साकार होने का प्रतीक है, जिसे हमने लंबे समय से अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संजोया था।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनका उत्साह और कुछ नया सीखने की उनकी आतुरता विद्यालय को निरंतर प्रेरित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो विद्यालय के वातावरण में नवाचार, खोज और रचनात्मकता की नई ऊर्जा का संचार हो गया हो। यह स्टेम लैब केवल एक कक्ष नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, कल्पनाओं और वैज्ञानिक सोच को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी।

प्रधानाचार्या मोना बाली ने आगे कहा कि इस सपने को साकार करने में सभी सहयोगियों का विश्वास, समर्पण और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी तथा उनके भीतर नवाचार और आत्मविश्वास की नई ज्योति प्रज्वलित करेगी।

कार्यक्रम में हरी राज सिंह , बालेंदु जोशी , शांति बिष्ट, सुजाता शर्मा, रेणु जोशी, शीतल, नीरज उनियाल, सौरभ कौशल, सचिन शर्मा, रवि सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएँ, शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...