Wednesday, July 29, 2026
Home lifestyle जंतर मंतर : कौतूहल है और बना रहेगा

जंतर मंतर : कौतूहल है और बना रहेगा

कौतूहल है और बना रहेगा

By – Chandra shekhar joshi

आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल के छात्र और सामान्य युवा जंतर-मंतर देखने जा रहे हैं, वहां सेल्फी ले रहे हैं और हर तरफ नजरें दौड़ा रहे हैं। ये नफरती भाजपाई नहीं हैं।

दर्जनों युवा सड़क किनारे उन जगहों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जहां सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सोनम वांगचुक और एक युवती नेहा बोरा जिसके साथ कुछ युवक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनके लिए वह सब कुछ अकल्पनीय है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि दूर पर्वतीय इलाकों की निवासी नेहा बोरा भीड़-भरी सड़क किनारे 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर कैसे बैठी होगी। कई बच्चे मोबाइल पर नेहा के भाषणों के वीडियो बार-बार देखते हैं, वांगचुक के बारे में सर्च करते रहते हैं।

हालांकि अब यहां की सड़क से दरियां हटा दी गई हैं, तंबू गायब हैं, सामूहिक रसोई भी नहीं है, उन विद्यार्थियों का सैलाब भी नहीं जिन्होंने सड़कों को स्वच्छ और आरामदायक बना दिया था।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र रोहन ने कहा, हर कोई इस जगह के बारे में बात कर रहा था। हमने वीडियो देखे, पुलिस की मारपीट देखी और भीड़ देखी। मैं बस यह देखना चाहता था कि जब यहां कोई प्रदर्शन नहीं होता है, तो यह जगह कैसी दिखती है। मैं बहुत सारी वीडियो देखकर विचलित हो जाता हूं और मुझे खुशी भी होती है। सुबह मेरे सीनियर भी यहां आए थे।

लखनऊ के रोहन के दोस्त ने कहा, हम देर से दिल्ली आए। हमें पता था कि प्रदर्शन खत्म हो चुका है, फिर भी हम एक बार यहां आना चाहते थे। यहां हजारों लोगों को देखने के बाद इस जगह को इतना खाली देखना अच्छा नहीं लग रहा है।

सोनू नाम का पेंटर प्रदर्शन के दौरान क्षतिग्रस्त अवरोधकों को ठीक कर रहा था। उसने ब्रेकरों पर पीला रंग चढ़ाया और लाल रंग से दिल्ली पुलिस लिखा। दिल्ली पुलिस लिखते समय उसका ब्रश लड़खड़ा कर गिर गया, उसने तीन बार में दिल्ली पुलिस लिखा और पूछा तो हंस गया। फिर पूछा तो बोला-दिल्ली पुलिस लिखा नहीं जा रहा।

मेडिकल कॉलेज की ड्रेस पहना एक लड़का नीट परीक्षा लीक होने पर जान देने वाले बच्चों की फोटो वाला कागज हाथ पर थामे घूमता दिखा, शायद कहीं पर चिपका देना चाहता होगा।कहीं पर आंदोलन के दिनों का सामान अभी बिखरा पड़ा है, मच्छरदानियां, प्लास्टिक की कुर्सियां, पोस्टर, बर्तन, ईसा मसीह की तस्वीरें, भगत सिंह की फोटो वाले कागज, बी.आर. आंबेडकर की एक छोटी सी मूर्ति।

जनपथ मार्केट और आसपास दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान फिर से खोल दिए हैं। चाय-नाश्ता वाले अपनी रेहड़ियों पर लौट आए हैं और दफ्तर जाने वाले लोग भी दिखने लगे हैं। सभी के दिमाग में सड़क किनारे से उठने वाली बच्चों की आवाजें गूंज रही हैं।

जनाब संघर्षों की भूमि के नजारे अजब होते हैं, तब भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

पुण्य तिथि, 30 जुलाई, 1942 की याद – अन्वेषक अमर सिंह रावत के अमर उद्यमीय प्रयास

पुण्य तिथि, 30 जुलाई, 1942 की याद - अन्वेषक अमर सिंह रावत के अमर उद्यमीय प्रयास By - Arun kuksal सीरौं गांव (पौड़ी गढ़वाल) के महान...

वृक्षारोपण को सांस्कृतिक अभियान बनाया – कल्याण सिंह रावत “मैती”

वृक्षारोपण को सांस्कृतिक अभियान बनाया - कल्याण सिंह रावत "मैती" By - Prem Pancholi दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तत्वाधान में आयोजित "मैती" व्याख्यान पर...

डॉ. सुशील उपाध्याय बनेंगे हिंदी संवाद का सेतु

केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा चुने गए देश भर से आठ विद्वान By - Desk देहरादून। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

पुण्य तिथि, 30 जुलाई, 1942 की याद – अन्वेषक अमर सिंह रावत के अमर उद्यमीय प्रयास

पुण्य तिथि, 30 जुलाई, 1942 की याद - अन्वेषक अमर सिंह रावत के अमर उद्यमीय प्रयास By - Arun kuksal सीरौं गांव (पौड़ी गढ़वाल) के महान...

जंतर मंतर : कौतूहल है और बना रहेगा

कौतूहल है और बना रहेगा By - Chandra shekhar joshi आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल के छात्र और सामान्य युवा जंतर-मंतर देखने जा रहे हैं, वहां सेल्फी ले...

25 जुलाई विशेष : 209 दिन की जेल यातना, 84 दिन की भूखहड़ताल

By - RP Vishal अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन जिनकी 209 दिन की जेल यातना तथा 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद मृत्यु हुई थी...

वृक्षारोपण को सांस्कृतिक अभियान बनाया – कल्याण सिंह रावत “मैती”

वृक्षारोपण को सांस्कृतिक अभियान बनाया - कल्याण सिंह रावत "मैती" By - Prem Pancholi दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तत्वाधान में आयोजित "मैती" व्याख्यान पर...

डॉ. सुशील उपाध्याय बनेंगे हिंदी संवाद का सेतु

केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा चुने गए देश भर से आठ विद्वान By - Desk देहरादून। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय...

बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई।

By - Prem Pancholi माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन...

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट Harish Thapliyal   ।। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरडब्ल्यूडी) के उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार जोत सिंह बिष्ट...

प्रख्यात फोटोग्राफर कमल जोशी पर वृतचित्र : “आवारगी”

प्रख्यात फोटोग्राफर कमल जोशी पर वृतचित्र : "आवारगी" @ Prem Pancholi प्रख्यात फोटो ग्राफर, कवि पत्रकार और यायावर दिवंगत कमल जोशी पर एक विशेष प्रकार की...

वन विदोहन की दास्तान बता रहे है समाज चिंतक विनय केडी

इस बार हरेला से एक दिन पहले जंगल में पेड़ों की पंचायत बैठी थी। अध्यक्षता सबसे बूढ़े देवदार ने की। वह पिछले ढाई सौ...

मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक

By - Prem Pancholi   ।। अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम हिन्दू संस्कृति...