Sunday, October 25, 2026
Home lifestyle मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ पहुंचकर महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित लगभग 215...

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ पहुंचकर महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ को दी विकास की सौगात, महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित कई घोषणाएं। बर्नीगाड़ में लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

By – Prem Pancholi

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जिलावार शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को उच्च शिक्षा की सौगात दी। महाविद्यालय का शुभारंभ क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागों के विभिन्न लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए साथ ही विभागीय अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आमजन को मिल रहे लाभों की जानकारी ली। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बर्नीगाड़ में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवाओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह एवं स्नेह हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्य केवल योजनाएं बनाना और आदेश जारी करना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प का प्रतीक है, जिससे आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 215 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी। मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, संपर्क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच में गरीबों, किसानों, युवाओं, सैनिकों और मातृशक्ति का सशक्तीकरण प्रमुख स्थान रखता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देने और जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया गया है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 3.10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। हमारी मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों, सिलाई-बुनाई, हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, एकल महिला स्वरोजगार योजना और सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी पहल भी महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ पहुंचकर महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं इस बार 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा में दर्शन किए है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है तथा सरकार ने सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून लागू किए हैं। सरकार ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है जिससे पिछले 5 वर्षों में 35,000 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर मिली हैं।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बर्नीगाड़ आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 215 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं तथा राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के उद्घाटन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के भवन और कैम्पस के निर्माण को जल्द शुरू करने की घोषणा की एवं राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने, बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ तक मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की। डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल और सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा इसकी घोषणा पहले भी की गई हैं तथा मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, पुरोला एवं चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व विधायक मालचंद, नारायण सिंह चौहान, नवीन ठाकुर, सत्येंद्र राणा, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, किरण रावत, जगमोहन चंद, अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ममता पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सहित जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, प्राचार्य पंकज पंत सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन : गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं

By - Manoj Panday  ।। - क्रिएटिव उत्तराखंड के तत्वावधान में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित 16वें 'किताब कौतिक' का दूसरा दिन बेहद...

किताब कौतिक : हर साल होना चाहिए यह पुस्तक मेला प्रो० जोशी

By - Prem Pancholi/ Manoj panday   - 16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का भव्य शुभारंभ: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजी पुस्तकों की महफिल* - क्रिएटिव...

किताब कौतिक : 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा।

By - Prem Pancholi   23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।   - आओ, दोस्ती करें किताबों से’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन : गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं

By - Manoj Panday  ।। - क्रिएटिव उत्तराखंड के तत्वावधान में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित 16वें 'किताब कौतिक' का दूसरा दिन बेहद...

किताब कौतिक : हर साल होना चाहिए यह पुस्तक मेला प्रो० जोशी

By - Prem Pancholi/ Manoj panday   - 16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का भव्य शुभारंभ: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजी पुस्तकों की महफिल* - क्रिएटिव...

किताब कौतिक : 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा।

By - Prem Pancholi   23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।   - आओ, दोस्ती करें किताबों से’...

अपनी क्षमताओं के अनुरूप किया है विकास – मुख्यमंत्री धामी

By - Prem Pancholi एच एन एन चैनल द्वारा आयोजित "उत्तराखंड उदय" कॉन्क्लेव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद को कठोर सवालों से...

माला और गज़ला ने नचाया था नेहरू को।

माला और गज़ला ने नचाया था नेहरू को । By - Mahipa negi बात सन् 1956 की है, दिल्ली गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक झांकी के लिए...

मुख्य सचिव ने की राजीव नवोदय विद्यालयों की समीक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने हेतु इनकी...

सरकार : छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान

By - Prem Pancholi उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग...

यह निबंध नहीं, निर्बंध विद्या है – डॉ० सविता मोहन

By - Prem Pancholi काव्यांश प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मुकेश नौटियाल की पुस्तक "भौंकुछ" का दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में साहित्य के सिद्धहस्त...

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ पहुंचकर महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ को दी विकास की सौगात, महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित कई घोषणाएं। बर्नीगाड़ में लगभग 215 करोड़ से अधिक की...

मुख्यमंत्री श्री धामी ने थपथपाई भू वैज्ञानिकों की पीठ

By - Prem Pancholi उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटब्रस्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के खतरों की निगरानी एवं समय रहते चेतावनी जारी...