Saturday, October 24, 2026
Home lifestyle अपनी क्षमताओं के अनुरूप किया है विकास - मुख्यमंत्री धामी

अपनी क्षमताओं के अनुरूप किया है विकास – मुख्यमंत्री धामी

By – Prem Pancholi

Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

एच एन एन चैनल द्वारा आयोजित “उत्तराखंड उदय” कॉन्क्लेव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद को कठोर सवालों से गुजरते हुए सहज बना दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य का विकास अपनी क्षमताओं के अनुरूप किया है। कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो कभी पूर्ण नहीं हो सकती है। एक समाधान होगा तो अगला कार्य लाइन पर लगा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ राजनीतिज्ञ नारायणदत तिवारी भी मानते थे। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उनकी सरकार ने छुपाया नहीं बल्कि कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। जिसके कई उदाहरण सबके सामने है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के आधार पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, बल्कि कब्जों और अतिक्रमणकारियों को ही हटाया गया है।
<span;>सवालों के जबाव देते देते उन्होंने चुटकी ली कि राहुल गांधी बड़े परिवार में पैदा हुए है इसलिए वे देश की जनता और सत्ता पर अपना कब्जा समझते है। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति बिल्कुल भिन्न है इसलिए यहां विशाल उद्योग लगाना कठिन है। यहां पर यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार ही उद्योग लग सकते हैं और लगाए जाएंगे। जो कि राहुल गांधी ऐसा कभी सोच ही नहीं सकते। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि जो भी गुनहगार होगा उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

इस दौरान संवाद में पहुंचे कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, अति सूक्ष्म उद्योग को ग्राम स्तर तक पहुंचना उनकी प्राथमिक योजना है। उन्होंने कहा कि विकास में एक समस्या समाप्त होती है तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है। यह मनुष्य प्रवृति में निरंतर प्रक्रिया रहती ही है। उन्होंने कहा कि लिंगडा और बुरांश जैसे उत्पाद देश में किसी के पास नहीं है। सिर्फ उत्तराखंड के पास है। यही यहां के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूती दे सकता है। जिसके लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं।

संवाद में पहुंची प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा कि मोदी देश का पहला प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने का कार्य किया है। यह भी कहा कि उत्तराखंड में महिला और दलित उत्पीड़न की समस्याये पिछले दस वर्षों में बड़ी तेजी से बढ़ी है। यही नहीं इस शांत प्रदेश में धार्मिक उन्माद भी पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक बढ़ा है।

उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री कासमी ने कहा कि कोई भी मदरसा और मजार नहीं तोड़ी गई है। जो अवैधानिक हैं यानि कब्जा वाली या अतिक्रमण वाली है उन्हें ही तोड़ा गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले नौ सालों से पुलिस भर्ती नहीं हुई है। उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के मामले बड़ी तेजी से बढ़े है। महिला उत्पीड़न के मामले में यह राज्य देश का पहला राज्य बन गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस आलोक शर्मा ने कहा कि राज्य में विकास जो तिवारी सरकार के दौरान हुआ है वही कार्य अब तक संपन्न हो रहे है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपानीत सरकार में पूरे देश में 94 हजार स्कूल बंद हुए है।

RELATED ARTICLES

16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन : गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं

By - Manoj Panday  ।। - क्रिएटिव उत्तराखंड के तत्वावधान में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित 16वें 'किताब कौतिक' का दूसरा दिन बेहद...

किताब कौतिक : हर साल होना चाहिए यह पुस्तक मेला प्रो० जोशी

By - Prem Pancholi/ Manoj panday   - 16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का भव्य शुभारंभ: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजी पुस्तकों की महफिल* - क्रिएटिव...

किताब कौतिक : 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा।

By - Prem Pancholi   23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।   - आओ, दोस्ती करें किताबों से’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन : गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं

By - Manoj Panday  ।। - क्रिएटिव उत्तराखंड के तत्वावधान में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित 16वें 'किताब कौतिक' का दूसरा दिन बेहद...

किताब कौतिक : हर साल होना चाहिए यह पुस्तक मेला प्रो० जोशी

By - Prem Pancholi/ Manoj panday   - 16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का भव्य शुभारंभ: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजी पुस्तकों की महफिल* - क्रिएटिव...

किताब कौतिक : 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा।

By - Prem Pancholi   23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।   - आओ, दोस्ती करें किताबों से’...

अपनी क्षमताओं के अनुरूप किया है विकास – मुख्यमंत्री धामी

By - Prem Pancholi एच एन एन चैनल द्वारा आयोजित "उत्तराखंड उदय" कॉन्क्लेव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद को कठोर सवालों से...

माला और गज़ला ने नचाया था नेहरू को।

माला और गज़ला ने नचाया था नेहरू को । By - Mahipa negi बात सन् 1956 की है, दिल्ली गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक झांकी के लिए...

मुख्य सचिव ने की राजीव नवोदय विद्यालयों की समीक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने हेतु इनकी...

सरकार : छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान

By - Prem Pancholi उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग...

यह निबंध नहीं, निर्बंध विद्या है – डॉ० सविता मोहन

By - Prem Pancholi काव्यांश प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मुकेश नौटियाल की पुस्तक "भौंकुछ" का दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में साहित्य के सिद्धहस्त...

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ पहुंचकर महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ को दी विकास की सौगात, महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित कई घोषणाएं। बर्नीगाड़ में लगभग 215 करोड़ से अधिक की...

मुख्यमंत्री श्री धामी ने थपथपाई भू वैज्ञानिकों की पीठ

By - Prem Pancholi उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटब्रस्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के खतरों की निगरानी एवं समय रहते चेतावनी जारी...