Sunday, September 13, 2026
Home उत्तरकाशी अनंघा फाउंडेशन : लोक के चितेर्रो का विशेष सम्मान।

अनंघा फाउंडेशन : लोक के चितेर्रो का विशेष सम्मान।

Manju tamta
Manju tamta

पिछौड़ी वूमेन से प्रसिद्ध मंजू टम्टा, लोक की चितेरी उप्रेती बहने, लोक संस्कृति कर्मी दारवान नैथवाल को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मंगसीर बगवाल में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। बता दें कि उत्तरकाशी में अनंघा फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मंगसीर बगवाल” अपने आप में ऐतिहासिक आयोजन है। पिछले 20 सालों से मुख्यालय में मनाए जाने वाला यह आयोजन विरासत को संजोए हुए है।

अनंघा फाउंडेशन जिला मुख्यालय में इस आयोजन को लंबे समय से करता आ रहा है।

Mangsir bagwal
Mangsir bagwal

अनघा फाउंडेशन के संस्थापक और विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि वह एक तरफ जिला मुख्यालय में मौजूद लोगों को एकत्र करने के लिए और उन्हें अपनी विरासत से जोड़ने के लिए मंगसीर बगवाल का आयोजन करती है,

दूसरी तरफ इस आयोजन में ऐसे लोगो को अनंघा फाउंडेशन सम्मानित करती है जो लोक संस्कृति के लिए कार्य कर रहे हो।

उल्लेखनीय हो कि इस वर्ष “मंगसीर बगवाल” में अनंघा फाउडेशन द्वारा पिछौडी वूमन मंजू टम्टा, लोक की चितेरी उप्रेती बहने और लोक संस्कृतिकर्मी दरवान नैथवाल को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन रंगकर्मी व शिक्षक राघवेंद्र उनियाल और श्री नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया है।

@मंजू टम्टा –
श्रीमती मंजू लंबे समय से पिछौड़ी की पहचान और पिछौड़ी को नए रूप में देश दुनिया में पहुंचाने का काम कर रही है। मंजू टम्टा द्वारा तैयार पोटली व बद्रीश पिछौड़ी को नरेंद्र नगर में हुई जी20 की बैठक में आए हुए मेहमानो को उत्तराखंड सरकार ने सप्रेम भेंट की है। मंजू पिछौड़ी ही नही बल्कि पहाड़ के ने परिधान सहित पहाड़ी ज्वेलरी की परम्परागत डिजयन को बाजार में उपलब्ध करवा रही है।अर्थात अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अब बड़ी आसानी से राज्य का परंपरागत पहनावा और पिछौड़ी, ज्वेलरी अलग पहचान बना चुका है।

@उप्रेती बहने –
<span;>ज्योति उप्रेती सती व डा० नीरजा उप्रेती दोनो बहने लंबे समय से उत्तराखंडी गीत संगीत के संरक्षण और गायन विधा के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लेखन, गायन, प्रशिक्षण और अध्ययन करके लोक संस्कृति के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहलुओं पर लगातार रचनात्मक कार्य कर रही है। दोनो बहनों ने संयुक्त रूप से उत्तराखंडी लोक संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर विशेष पहचान दिलवाई है।

@दरवान नैथवाल –
लोक गायक दरवान नैथवाल पिछले 40 वर्षो से लोक गीतो को प्रस्तुत ही नही कर रहे है बल्कि उनका दस्तावेजीकरण भी कर रहे है। उनके संरक्षण के लिए उनके पास एक विशाल आर्काइव है।

RELATED ARTICLES

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

मस्तानी अलमस्त शराबी बैठी अपने खाने में

"मस्तानी अलमस्त" शराबी बैठी अपने खाने में। Govind P. Bahuguna कवि मोलाराम मुसब्बर खैंची यह तस्वीर रिझाने में"-GPB चित्रकला के इतिहास में गढ़वाल का नाम दर्ज करवाने...

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट Harish Thapliyal   ।। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरडब्ल्यूडी) के उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार जोत सिंह बिष्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...