– Apple बर्फी के लिए नई पहचान बना रहा शिमला!
– स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सेब से बना रही स्वादिष्ट और सेहतमंद बर्फी सहित और बहुत कुछ।
– जिला शिमला के आकांक्षी खंड छोहारा के तहत एक स्वयं सहायता समूह…आकांक्षी हाट में खरीद सकते सेब की बर्फी।

अगर आप सेब की बर्फी का स्वाद चखना चाहते है तो रिज मैदान के साथ पदमदेव परिसर में छौहारा और कुपवी आकांक्षी विकास खंड की ओर से लगाए गए ‘आकांक्षी हाट’ में जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर खरीद सकते है। इसका एक डिब्बा 325 रुपए का बेचा जा रहा है। वहीं अगर आनलाईन भी सेब की बर्फी मंगवानी हो तो समूह आनलाईन भी डिलीवरी भिजवा देता है।








