Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और अन्य राष्ट्रपतियों के बारे राय रखते वरिष्ठ पत्रकार...

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और अन्य राष्ट्रपतियों के बारे राय रखते वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुशवाह।

अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर अपना दूसरा और आखिरी कार्यकाल खत्म करने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में साल 2017 में किसी हिंदी अखबार के आखिरी पन्ने पर एक छोटी सी खबर पढ़ी कि उन्होंने राष्ट्रपति पद से हटने के बाद निजी कार्यक्रमों में भाषण के लिए कीमत तय की है।

बहुत छोटी खबर थी कुछ भी ज्यादा विवरण नहीं था क्योंकि हिन्दी अखबार हमेशा मानते रहे हैं कि हिंदी पाठकों के लिए विदेश मतलब सिर्फ पाकिस्तान के बारे में ज्यादा पढ़ना जानना है बाकी दुनिया के बारे में हिंदी पाठक कुछ जानने के हकदार नहीं। खैर, यह छोटी खबर दिमाग में अब तक बनी रही। बीते दिनों यूं ही कोशिश की कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भाषण का पैसा क्योंकर लेगा। ऐसे ही बीते दिनों गूगल पर टटोलना शुरू किया तो पता चला कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा किसी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए 3 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की फीस लेते हैं।

इतिहास में देखे तो अमेरिका में यह सामान्य है। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें कोई विशेष सुविधाएं नहीं मिलती है लेकिन वह सार्वजनिक जीवन में बने रहते हैं, वह बड़े बड़े कॉरपोरेट कार्यक्रमों में मोटी फीस लेकर हिस्सा लेते हैं, इवेंट को संबोधित करते हैं।

सिर्फ बराक ओबामा ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश समेत सभी पूर्व राष्ट्रपति पद से हटने के बाद निजी सम्मेलनों को संबोधित कर मोटी कमाई करते रहे। हालांकि, इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के बारे में बताया जाता है कि वह व्यावसायिक भाषणों से दूर रहे बजाए उन्होंने मानवाधिकार और सामाजिक कार्यों में ध्यान दिया और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। आखिर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपतियों को एक अदद भाषण देने के लिए इतनी बड़ी कीमत क्यों दी जाती है। अमेरिका दुनिया का शक्तिशाली देश होने के साथ ही दुनिया की राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालता है तो लाजमी है जो इस देश का नेतृत्व करेगा वह इन सभी अनुभवों को अर्जित कर चुका होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति की पहचान और उसका वैश्विक प्रभाव बहुत गहरा होता है। ऐसे में उनकी राय, उनके विचार, उनके सुझाव को बेहद मूल्यवान तो माना ही जाता है, साथ ही यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि आर्थिक रूप से महाशक्ति अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में फंड को अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा परदर्शिता बरती जाती है और पूरे चुनाव में फंड जुटाना भी एक अति महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि मानी जाती है।

ऐसा नहीं है कि भारत में भी पूर्व प्रधानमंत्री या राष्ट्रपतियों को इस तरह का सम्मान नहीं मिलता लेकिन भारतीय राजनीति की जो तासीर है उसमें नेता एक तो रिटायर होना पसंद नहीं करता दूसरा वह धन का सार्वजनिक प्रदर्शन करने से झिझकता है, वह नहीं बताएगा कि फंला निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उसे कितनी रकम का भुगतान हुआ। यहां सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट है।

अनुभवी यहां के (भारत) राष्ट्रप्रमुख भी होते हैं लेकिन कुछ विषय विशेषज्ञ नेताओं को छोड़ बाकी किसी मामले में कोई गहरी समझ का प्रदर्शन नहीं करते जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वह वाकई किसी विषय पर इतनी विद्वता रखते हैं कि उन पर इतनी बड़ी रकम खर्च कर उन्हें ब्रांड के तौर पर बुलाया जाए।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...