जिला न्यायालय उत्तरकाशी द्वारा चुनाव याचिका संख्या 30/2025 में याचिकाकर्ता को बड़ी राहत और पुरोला ब्लॉक की प्रमुख के लिए बन आई आफत।
बता दें कि जिला न्यायालय उत्तरकाशी ने चुनाव याचिका संख्या 30/2025 (आंचल बनाम निशिता उर्फ निशिता पवार) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए वर्तमान प्रमुख श्रीमती निशिता उर्फ निशिता पवार (पत्नी श्री अंकित शाह) के प्रमुख पद पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। साथ ही, उन्हें वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों से भी अस्थायी रूप से रोक लगा दिया है।
यह आदेश याचिकाकर्ता श्रीमती आंचल, 17 वार्ड क्षेत्र पंचायत सदस्य, कुरूडा के पक्ष में एक बड़ी कानूनी व नैतिक जीत मानी जा रही है।
श्रीमती आंचल ने सर्वप्रथम 11 अगस्त 2025 को जिला निर्वाचन अधिकारी (RO) के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत की थी, जिसमें यह तर्क दिया गया था कि नाम में “टाइपिंग भूल” के कारण “निशिता” के स्थान पर “नितिशा” दर्ज किया गया है, प्रमुख हेतु इस नाम के किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन नहीं किया गया है बिना तथ्य एवं सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स संज्ञान में लेते हुए, जो चुनाव प्रक्रिया की वैधता को प्रभावित करता है। हालांकि, RO द्वारा यह आपत्ति “टाइपिंग भूल” होने के आधार पर निरस्त कर दी गई।
इस निर्णय के विरोध में याचिकाकर्ता ने तुरंत माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 131H के तहत इस प्रकरण को माननीय जिला न्यायालय, उत्तरकाशी को चुनाव याचिका के रूप में सुनवाई हेतु निर्देशित किया।
24/09/2025 जिला न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश ने याचिकाकर्ता को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। यह आदेश न केवल चुनावी पारदर्शिता को सुनिश्चित करता है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की वैधता के मामले में भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।
याचिकाकर्ता श्रीमती आंचल ने इस आदेश को “लोकतंत्र और न्याय की जीत” बताया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।
By - Neeraj Uttarakhandi
पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...
‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान कार्यक्रम में विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्या।
- जनसंवाद बन रहा कार्यक्रम की...
न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा।
.......................
5 अगस्त...
- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।
- दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...
विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।
By - Neeraj Uttarakhandi
पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...
स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।
..........
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...
जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...
स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा, मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार।
भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...