Sunday, September 13, 2026
Home देहरादून प्रेम, प्रकृति, आंदोलन और दुःख दर्द से जुड़े हैं नेगी जी के...

प्रेम, प्रकृति, आंदोलन और दुःख दर्द से जुड़े हैं नेगी जी के गीत – प्रो. पुरोहित

प्रेम, प्रकृति, आंदोलन और दुःख दर्द से जुड़े हैं नेगी जी के गीत – प्रो. पुरोहित

Book prajents by narendra singh negi
Book prajents by narendra singh negi

देहरादून, 19 दिसम्बर

प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के गीत और कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक *हिमालयन सिम्फनी* का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से केंद्र के सभागार में किया गया। इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद डॉ. दीपक बिज्लवाण द्वारा किया गया है। इस अवसर पर हुई चर्चा में प्रोफेसर डी.आर. पुरोहित, प्रो. जयवन्ती डिमरी, प्रो. अरुण पंत, डॉ. नंद किशोर हटवाल, श्री देवेश जोशी ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों के अनुवाद की यह दूसरी पुस्तक है। इससे पूर्व डॉ. दीपक बिज्लवाण द्वारा ए स्ट्रीम ऑफ हिमालयन मेलोडी नाम से श्री नेगी के गीतों का अनुवाद किया गया है। आयोजन में हुई चर्चा में बोलते हुए प्रो. डी.आर. पुरोहित ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी गढ़वाल के लोक और मानस के सच्चे प्रतिनिधि हैं। आपकी रचनाओं में पहाड़ के जनजीवन के हर पहलू को चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी के प्रेम, प्रकृति, आंदोलन, दुःख दर्द आदि से जुड़े गीत सभी वर्गों को प्रभावित करते हैं।

Book prajents by narendra singh negi
Book prajents by narendra singh negi

प्रो. जयवन्ती डिमरी ने नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों के अनुवाद को हिमालयी साहित्य को विश्व पटल पर लाने की खिड़की बताते हुए कहा कि अब गढ़वाली गीतों को दुनिया भर के पाठक पढ़ सकते हैं।

प्रो. अरुण पंत ने दीपक बिज्लवाण के अनुवाद की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुनिया के सामने गढ़वाली लोकमानस को समझने के रास्ते खुल गये हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे और भी प्रयास होंगे ऐसी आशा है।

डॉ. नंद किशोर हटवाल ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी ने जिस तरह अपने गीतों में जीवन के हर पहलू को छूने का प्रयास किया है उसी तरह अनुवादक ने भी उनके गीतों में से हर क्षेत्र से जुड़े गीत लिये हैं।

नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर लगातार लिख रहे देवेश जोशी ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी के गीत गढ़वाल के समाज का आईना हैं। उन्होंने कहा कि इन गीतों में टिहरी के विस्थापितों से लेकर दूर प्रदेश गए पति की याद में बिलख रही विवाहिता का दुःख भी व्यक्त हुआ है। इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह नेगी और अनुवादक डॉ. दीपक बिज्लवाण ने भी पुस्तक के संदर्भ में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी डॉ. वी.के. डोभाल ने किया। प्रारम्भ में केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने अतिथि वक्ताओं और उपस्थित जनों का स्वागत किया। समय साक्ष्य प्रकाशन के प्रवीन भट्ट ने अतिथि जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किये.

Book prajents by narendra singh negi
Book prajents by narendra singh negi

इस अवसर पर डॉ.अतुल शर्मा,गजेंद्र नौटियाल, विनोद सकलानी, प्रो.उमा भट्ट, माया चिलवाल, हेम पन्त, दयाल पसन्दे, रानू बिष्ट, बिजू नेगी, जगदीश बाबला सुंदर बिष्ट, सुरेन्द्र सजवाण, हरिचंद निमेष, लक्ष्मण नेगी, रमाकांत बेंजवाल, प्रेम पंचोली, सुदीप जुगरान, सोनिया गैरोला, कल्पना बहुगुणा, कांता डंगवाल, नवीन उपाध्याय, देवेंद्र कांडापाल, बीना बेंजवाल, हिमांशु आहूजा, सहित कई शिक्षविद, साहित्यकार, लेखक व पुस्तकालय के अनेक युवा पाठक आदि उपस्थित रहे ।
——————————————–
संपर्क – दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, लैंसडाउन चौक, देहरादून, 9410919938_

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...