Sunday, June 28, 2026
Home उत्तरकाशी चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, जिलाधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं।

चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, जिलाधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं।

– चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, जिलाधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं।

– चारधाम यात्रा की तैयारी तेज़, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ज़ोर।

– जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निरीक्षण के दौरान समयबद्ध तरीके से यात्रा व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश।

– चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासनिक कसावट,श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी।

– यात्रा पड़ाव सहित मार्ग पर स्ट्रीट लाईट और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो : जिलाधिकारी

 

By – Prem Pancholi

आगामी चारधाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा आज यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा से संबंधित प्रमुख मार्गों, पड़ावों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों की स्थिति, पैदल मार्ग, सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएच, लोनिवि, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों को यात्रा रूट पर निर्बाध सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पैदल मार्ग पर संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा घोड़े-खच्चरों के लिए गर्म पानी व पड़ावों पर स्वच्छता की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षात्मक कार्यों में गुणवत्ता की किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ावों पर मेडिकल राहत पोस्ट, एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, जानकीचट्टी और मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट्स और पोल सहित निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पालीगाड़ बाजार में जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए चल रहे सीसी कार्य को मार्च से पहले पूरा करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अधिशासी अभियंता एनएच को अवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। औजरी पुल के मरम्मत कार्य शुरू होने से पूर्व वैकल्पिक पैच मार्ग तैयार कर आवागमन सुचारु रखें। डाबरकोट भूस्खलन जोन सहित अन्य भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्यों में तेज़ी लाई जाए तथा डंपिंग जोन को व्यवस्थित तरीके से उपयोग करें ताकि यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था ना हो। रानाचट्टी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीच में आ रहे पोल के युटिलिटी शिफ्टिंग के लिए एनएच और विद्युत विभाग को समन्वय स्थापित कर शिफ्टिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हलना-कुथनौर सड़क मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को रिटेनिंग वॉल निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट किया कि यात्रा सीजन और स्थानीय आवाजाही के मद्देनजर सुरक्षा कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लोनिवि गेस्ट हाउस जानकीचट्टी में यमुनोत्री यात्रा से संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ बैठक ली। इस दौरान यात्रा को लेकर जिलापंचायत की तैयारियों की जानकारी ली तथा शौचालय और साफ–सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मंदिर समिति एवं स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कही।
अधिशासी अभियंता लोनिवि को यात्रा रूट पर साइनेज और सौंदर्यकरण संबंधित सभी कार्य करने और हेलीपैड के सड़क पैच को जिला योजना में रखने के निर्देश दिये। खरसाली पुल से खरसाली मंदिर तक की सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने के लिए के लिए उपजिलाधिकारी, ब्रिडकुल और लोनिवि को संयुक्त टीम बनाकर सोमवार तक निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्लास्टिक कचरे को यमुना नदी में गिरने से रोकने के लिए लोनिवि को पैदल यात्रा मार्ग पर नेट जाली लगाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश एवं जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यानाचट्टी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को बच्चों के स्कूल जाने वाले रस्ते का निर्माण करने के निर्देश दिए ताकि स्कूली बच्चों को आवाजाही में समस्या ना हो। बच्चों से अध्यापन सम्बंधित स्थिति भी जांची तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को स्कूल के अंदर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान पर उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विनोद पांडे,अधिशासी अभियंता एनएच मनोज रावत, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज, प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट सुभाष चंद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...