Sunday, September 13, 2026
Home राष्ट्रीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश 

पहली बार किया गया एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर होगा हमारा फोकस- सीएम रेखा 

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस होगा। आज ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है, यह दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला कर दिया था। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।

पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बजट के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

दिल्ली वालों को लंदन का सपना दिखाया: सीएम रेखा
उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।

दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी।

सीएम रेखा ने किए बड़े एलान
दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित।
500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।
दिल्ली में 100 जगह अटल कैंटीन खुलेंगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा (अब जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)।
महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।
झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
देश की राजधानी राजधानी दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे।
जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
20 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
50 करोड़ रुपये का फंड जलापूर्ति के लिए रखा गया है।
यमुना की साफ-सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
150 करोड़ रुपये का आंवटन पानी की बर्बादी बंद करने के लिए किया गया है।
506 करोड़ रुपये पर्यावरण में सुधारने के लिए आवंटित किए गए हैं।
300 करोड़ रुपये प्रदूषण से निजात के लिए रखे गए हैं।
ओवर हेड वायर को शिफ्ट करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट है।
पार्क को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
MCD को 6897 करोड़ रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी दिए जाएंगे।
फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहों पर छोटी फायर फाइटर होगी। इसके लिए 110 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यालय के लिए अलग से काम होगा।
होम गार्ड बढ़कर 25 हजार होंगे।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण नेशनल सेंटर फॉर गुड...

जंतर मंतर : कौतूहल है और बना रहेगा

कौतूहल है और बना रहेगा By - Chandra shekhar joshi आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल के छात्र और सामान्य युवा जंतर-मंतर देखने जा रहे हैं, वहां सेल्फी ले...

मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक

By - Prem Pancholi   ।। अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम हिन्दू संस्कृति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...