Thursday, November 12, 2026
Home lifestyle उत्तरकाशी मुख्यालय में बनेगा काशीविश्वनाथ श्री शक्ति मंदिर कॉरिडोर - मुख्यमंत्री श्री...

उत्तरकाशी मुख्यालय में बनेगा काशीविश्वनाथ श्री शक्ति मंदिर कॉरिडोर – मुख्यमंत्री श्री धामी

By – Prem Pancholi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले प्रसिद्ध तीर्थ श्रीकाशी विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ और माँ शक्ति से प्रदेश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि तथा समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की है।

 

मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री ने जनपद के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित विशाल ‘सेवा संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा काल के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली से आयोजित विशेष कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को वर्चुअली देखा तथा उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सेवा भावना की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी का यह ऐतिहासिक रामलीला मैदान सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा है। कहा कि इस मैदान में ही वे देश के कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा ज्योति यात्रा” के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए है। यह भी उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जन सेवा, राष्ट्र भाव , जन कल्याण के महासंगम का प्रतीक है जिसे प्रधानमंत्री ने पिछले ढाई दशक में अपने जीवन का मिशन और संकल्प बनाया है। उन्होंने कहा कि हमें इसी यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का हर नागरिक यह महसूस कर रहा है सरकार उसके जीवन का आसान बनाने के लिए काम कर रही है, जन धन योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज और प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान हो सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब के घर तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही मूलमंत्र रहा है। आज शासन को सरकारी कार्यालय और फाइल तक नहीं सीमित नहीं रखा है बल्कि लोगों के दरवाजों तक पहुंचाने का काम किया है। आज गरीब को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं आज सरकार खुद लोगों के घर तक पहुंच रही है। लाभार्थियों से संवाद कर रही है उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा उनके इस विजन को पूरा करने के लिए हमारी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। आज हमारी सरकार हमारे सरकार के संकल्प और प्रधानमंत्री के विजन के कारण पहाड़ में रेल, उद्योग, रोजगार, पर्यटन और पहाड़ में पलायन रोकने के प्रयास संभव हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी इकॉनमी डेढ़ गुणा से अधिक बढ़ी है प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं होटल की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, होमस्टे में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज लखपति दीदी योजना से प्रदेश में 3 लाख से अधिक माता और बहनें लखपति दीदी बन चुकी है। इनके द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों की आज उत्तराखंड ही नहीं भारत में भी मांग बढ़ी है। एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही पिछले 4 वर्षों से मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवॉर्ड भी उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि को भी साक्षात्कार किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के परिणाम भी आ रहे हैं कि इस बार अभी तक 56 लाख से अधिक श्रद्धालु के आगमन ने चारधाम यात्रा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तरकाशी में भी विकास की दौड़ में 200 करोड़ से अधिक की 50 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिनमें से 26 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 24 योजनाओं का कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की यह गंगा यूँ ही बहती रहेगी।

 

देश में यूसीसी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना तथा धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून, भू कानून, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू किए हैं। युवाओ के सुरक्षित भविष्य हेतु देश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया जिससे आज पिछले 5 वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा की आज का यह अवसर भविष्य के भारत का निर्माण लेने का संकल्प है हमें विकास भारत के संकल्प को अपने कर्तव्यों और दायित्वों में उतारना है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ श्रीशक्ति माता कॉरिडोर को भविष्य में बनाने की घोषणा की तथा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा धार्मिक स्थल है बाबा विश्वनाथ का स्थान है देश-विदेश से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं जो सुविधाजनक होना चाहिए जिससे धार्मिक पर्यटन और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। गाजणा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के उच्चीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराया जाएगा और भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर भारत सरकार पत्र भेजा गया है और जिस पर जल्द स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। डोडी ताल, अवाना बुग्याल, हरिमहाराज सौड बुग्याल आदि को मानचित्र पर निर्धारित एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे दिवंगत स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा की।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, दर्जधारी राज्य मंत्री प्रताप सिंह पवार, राम सुंदर नौटियाल, जगत सिंह चौहान, श्याम डोभाल, जनानंद नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, केदार सिंह रावत, सूरत राम नौटियाल, मालचंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, शारदा राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, नवीन ठाकुर, विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख ममता पवार, राजदीप परमार, रणवीर सिंह महंत, ललित सेमवाल, सत्येंद्र राणा, शैलेंद्र कोहली, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, चंडी प्रसाद भट्ट, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...