Friday, November 13, 2026
Home lifestyle वन्य जीव सुरक्षा के उल्लेखनीय योगदान हेतु उप प्रभागीय वन अधिकारी श्री...

वन्य जीव सुरक्षा के उल्लेखनीय योगदान हेतु उप प्रभागीय वन अधिकारी श्री पलियाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

पिछले दिनों लोकभवन देहरादून में हुए वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रभावी न्यूनीकरण, स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा, वन्यजीव रेस्क्यू कार्यों में तत्परता, जन दबाव नियंत्रण के कुशल प्रबंधन तथा वन कर्मियों को वन्यजीव सुरक्षा एवं रेस्क्यू कार्यों हेतु प्रशिक्षित करने में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए साधु लाल पलियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट को इस वर्ष के Governor Excellence Award–2026 से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो कि वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह–2026 के समापन अवसर पर लोक भवन, देहरादून में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल, उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा साधुलाल पलियाल अप प्रभागीय वन अधिकारी को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड श्रीमती नीना ग्रेवाल तथा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि साधु लाल पलियाल वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पित अधिकारी हैं। अपर यमुना वन प्रभाग के दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे वन कर्मियों के साथ नियमित एवं सघन गश्त करते हैं। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों अथवा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आने पर वे प्रभावित ग्रामीणों को समयबद्ध विभागीय सहायता उपलब्ध कराने, आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्थानीय जनसमुदाय के साथ प्रभावी संवाद बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री पलियाल के इन प्रयासों से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।

वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए श्री पलियाल द्वारा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता गोष्ठियों, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों तथा वनाग्नि नियंत्रण संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। वन कर्मियों की कार्यक्षमता एवं कौशल विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के साथ लंबी एवं छोटी दूरी की गश्त के माध्यम से वन क्षेत्रों की निगरानी को भी प्राथमिकता दी जाती है।

वन्यजीवों से सामना होने की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा, वन्यजीवों के व्यवहार की समझ, रेस्क्यू कार्यों में सावधानियों तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में वन कर्मियों और स्थानीय समुदाय को जागरूक करने में भी श्री पलियाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय वनस्पतियों के संवर्धन एवं प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा देने के लिए भी श्री पलियाल द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। स्थानीय वन प्रजातियों के बीजों का संग्रह, नर्सरी कर्मियों को बीज प्रबंधन एवं पौध उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण तथा पौधशालाओं में स्थानीय प्रजातियों के पौध तैयार करने जैसे कार्यों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहित किया गया है।

शासकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ श्री पलियाल को प्रकृति के सौंदर्य, वन एवं पर्यावरण संरक्षण पर लेखन तथा काव्य रचना में भी विशेष रुचि है। उनका साहित्यिक दृष्टिकोण प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है।
Governor Excellence Award–2026 से सम्मानित होना उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि वन विभाग के कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत होने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व, जैव विविधता संरक्षण और जनसहभागिता आधारित वन प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित करती है। वन व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए समर्पित वन वीरों के लिए हैं जो विकट परिस्थितियों में भी वनों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं!

श्री पलियाल की इस उपलब्धि पर गाँव पालुका, मूल क्षेत्र देवराणा घाटी (धारी कफनौल), रवाई घाटी, मित्रों, रिश्तेदारों और परिवारजनों में खुशी की लहर हैं!

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...