Sunday, September 13, 2026
Home उत्तरकाशी दशगी, भंडारस्यू पट्टी की मांगों को लेकर डॉ० स्वराज विद्वान मिली मुख्य...

दशगी, भंडारस्यू पट्टी की मांगों को लेकर डॉ० स्वराज विद्वान मिली मुख्य सचिव से।

दशगी, भंडारस्यू पट्टी की मांगों को लेकर डॉ० स्वराज विद्वान मिली मुख्य सचिव से।

 

पूर्व सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार व भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ० सुश्री स्वराज विद्वान ने मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्धन से शिष्टाचार भेंट की है और उन्हें ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत करवाया है।

डॉ० स्वराज विद्वान ने श्री वर्धन को लिखित ज्ञापन द्वारा बताया कि विकासखण्ड डुण्डा के अंतर्गत भण्डारस्यूँ पट्टी के लोगो की वर्षो पुरानी मांगे है जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।  उन्होंने बताया कि भण्डारस्यूँ एवं दशगी पट्टी को मिलाकर ब्रहमखाल में तहसील की स्थापना करनी नितांत आवश्यक है। जबकि राजकीय महाविद्यालय ब्रहमखाल में कला संकाय के अन्तर्गत नये विषयों जैसे संस्कृति, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, भूगोल विषय की स्वीकृति के लिए डॉ० विद्वान ने मुख्य सचिव से लिखित निवेदन किया है।

उल्लेखनीय यह है कि देहरादून से ब्रहमखाल के लिए नैनबाग, बनचौरा, कोटधार होते हुए ब्रहमखाल तक रोड़वेज बस सेवा को परिवहन निगम द्वारा शुरू करवाने की भी मांग की है।  राजकीय इन्टर कालेज मंझगांव भण्डारस्यूँ, राजकीय इण्टर कालेज कामदा दशगी के भवन निर्माण के साथ साथ कोटधार दशगी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने की मांग प्रमुख सचिव से की है।

डॉ० स्वराज विद्वान ने बताया कि यह उनके क्षेत्र की प्रमुख मांग है। यदि बाया नैनबाग, बनचौरा होते हुए ब्रह्मखाल तक बस सेवा आरंभ होती है तो इससे यमुना और गंगा घाटी के एक बड़े क्षेत्र को इस यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने डॉ० विद्वान को विश्वास दिलाया कि शीघ्र इन मांगो पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

मस्तानी अलमस्त शराबी बैठी अपने खाने में

"मस्तानी अलमस्त" शराबी बैठी अपने खाने में। Govind P. Bahuguna कवि मोलाराम मुसब्बर खैंची यह तस्वीर रिझाने में"-GPB चित्रकला के इतिहास में गढ़वाल का नाम दर्ज करवाने...

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट Harish Thapliyal   ।। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरडब्ल्यूडी) के उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार जोत सिंह बिष्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...