Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम की जनमानस प्रथम के मंत्र को सार्थक करता जिला प्रशासन, प्रत्येक...

सीएम की जनमानस प्रथम के मंत्र को सार्थक करता जिला प्रशासन, प्रत्येक जनता दर्शन में जनमानस का बढ़ता विश्वास

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर सहायक श्रम आयुक्त का पुनः रोका 1 दिन का वेतन
श्रम विभाग के संवेदनशील 03 प्रकरण 07 मार्च तक निस्तारित नही होने पर होगी प्रतिकूल प्रविष्टि
अनाथ बालक की माफ कराई स्कूल फीस, बालिका के लोन माफी आवेदन पर सीएसआर फंड से दिलाया Relief
असहाय विधवा के रास्ते पर अतिक्रमण को मौके पर ही एसडीएम विकासनगर से सुलझाया  
परिवार द्वारा उत्पीड़ित बुजुर्ग महिला को ‘सारथी’ से पंहुचाया गंतव्य पटेलनगर थाने, एसएचओ को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश 
किरायेदार से परेशान महिला को बधी न्याय की आस, एसपी सिटी ने डीएम को दिया 02 दिन के अन्तर्गत निष्कासन का आश्वासन 
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में 128 शिकायत प्राप्त हुई अधिकतर शिकायत भूमि मामलों से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, श्रम विभाग, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा,विद्युत, पीएमजीआईसी, खनन आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।
श्रम विभाग से सम्बन्धित 03 शिकायतें प्राप्त हुई सहायक श्रमआयुक्त के बिना अनुमति अनुपस्थित  रहने से सुनवाई बाधित होने  पर उनका पुनः 1 दिन का वेतन रोकने के साथ ही शिकायतों पर 07 मार्च तक निस्तारित करने के निर्देश दिए, इससे पूर्व भी सहायक श्रमआयुक्त के उपस्थित न रहने पर 01 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए थे। ऋषिकेश निवासी महिला पति के मृत्यु के उपरान्त मिलने वाली आर्थिक सहायता को भटक रही थी, उनके पति की मृत्यु जनवरी 2024 में हो गई थी, जिनका श्रम कार्ड पंजीकृत है, आर्थिक सहायता का फार्म जमा नही किया जा रहा है इधर से उधर भटका रहे हैं। वहीं एक अन्य प्रकरण में भवन स्वामी द्वारा मजदूरी न दिए जाने का प्रकरण था, जिस पर डीएम ने सहायक श्रमआयुक्त को 7 मार्च तक प्रकरण निस्तारित कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समस्या का निस्तारण न होने पर दी प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी।
वहीं हरिपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की ने भूमाफियाओं द्वारा उनके घर के रास्ते एवं नाली पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने की शिकायत की गई जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। एक अन्य बजुर्ग महिला जिन्होंने पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की गई जिस पर डीएम ने एसएचओ पटेलनगर को कार्यवाही के निर्देश देते हुए महिला को सारथी वाहन से पटेलनगर थानें तक छुड़वाया। डालनवाला निवासी विधवा महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने पति की मृत्यु के उपरान्त गांव की भूमि बेचकर डालनवाला में मकान एवं दुकान क्रय की है, जिसके किराये से उनका गुजारा चलता है, किरायेदार द्वारा उनके बेटे को मारने की धमकी दी गई है, जिस पर डीएम ने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर एसपी द्वारा 02 दिन के अन्तर्गत निष्कासन की कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं विकासनगर अन्तर्गत एक विधवा महिला के रास्ते सम्बन्धी विवाद को डीएम ने एसडीएम विकासनगर के माध्यम से मौके पर ही सुलझाया।
जनता दर्शन में डीएल रोड निवासी दो भाई बहन जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई है, पिता द्वारा पुत्री के नाम पर लोन लिया गया है, लोन माफी का अनुरोध किया गया है जिस पर डीएम ने सीएसआर फंड से रिलीफ दिलाया तथा बालक की फीस माफी हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को सम्बन्धित विद्यालय से समन्वय के निर्देश दिए गए। वहीं दुरस्थ क्षेत्र चकराता,कांसी-बरोधा, खबोई-कोटा-तपलाड में रोडवेज बस सेवा शुरू करने के अनुरोध पर डीएम पर संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा, एसपी यातायात मुकेश ठाकुर, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन। By - Prem Pancholi जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल By - Prem Pancholi   उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...