Thursday, May 14, 2026
Home Sports चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया होगी...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि मंगलवार, 4 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत ने जहां तीनों मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबला जीता और उसके दो मैच बारिश से धुल गए। भारत ने भले ही ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने हालांकि, पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारत की नजरें ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ को जल्दी पवेलियन भेजने पर लगी होंगी। खासकर हेड ने पिछले कुछ साल में भारत को काफी परेशान किया है।

भारत को मिल रहा दुबई में खेलने का फायदा?
यह भी कहा जा रहा है कि भारत को सारे मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है, लेकिन असलियत यह है कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार के प्रयास किए हैं। ऐसा नहीं है कि पिच से इतनी टर्न मिल रही है कि भारतीय गेंदबाजों कामयाब रहे है बल्कि इन पिचों पर उनका संयम कारगर साबित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पास एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर एडम जैम्पा है। उसे अनियमित स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैथ्यू शॉर्ट चोट के कारण बाहर हो गए हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया के पास से एक और स्पिन गेंदबाजी का विकल्प चला गया।

स्पिनरों को दिखाना होगा दम
दुबई के हालात भारत के पक्ष में हैं। भारत इस मैच में भी चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है। भारतीय टीम इस सेमीफाइनल को जीतकर 2023 में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता कर सकती है। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी लेकिन हेड ने 150 करोड़ भारतीयों को चुप करा दिया था।

हालांकि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम उतनी मजबूत नहीं है। पैट कमिंस, जोस हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज उनके पास नहीं हैं। हालांकि उनके पास कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ का अनुभव और युवा खिलाड़ियों का जोश मौजूद है। कुछ दिन पहले लाहौर में इंग्लैंड के विरुद्ध इस टीम ने 352 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। हालांकि लाहौर और दुबई की पिच में जमीन और आसमान का अंतर है।

भारतीय बल्लेबाजों की चुनौती
शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले मैच में फेल रहे। इन तीनों में से किसी दो को चलना होगा तभी जीत आसान होगी। हालांकि, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की फॉर्म बहुत बढि़या है। ये दोनों मध्यक्रम में टीम को संभालने में सक्षम हैं। हालात और मौसम को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय टीम पिछले मैच की टीम को ही यहां उतारेगी। ऐसे में आपको फिर केएल राहुल खेलते हुए दिखें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। भले ही उन्होंने पिछले कुछ मैचों में कैच छोड़े हों।

सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।

सेमीफाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार है –

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ऑस्‍ट्रेलिया – जेक फ्रेजर मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...