Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भूस्खलन प्रभावित घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति...

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भूस्खलन प्रभावित घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भूस्खलन प्रभावित घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा।

पैदल यात्रा मार्ग का सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुई भूस्खलन की घटना का स्थलीय दौरा किया। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा राहत बचाव में लगी एजेंसियों को हर संभव इंतजाम करने और जरूरी कार्यबल के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूस्खलन से हुए नुकसान का मुआयना किया तथा घायल और मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस दौरान भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने भूस्खलन में प्रभावित हुए परिवारों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की और से हर जरूरी सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने कहा, “प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना से बचाव के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिये।”

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली । इस दौरान आपदा प्रबंधन दल और पुलिस द्वारा मलबा हटाने, मार्ग खोलने और प्रभावितों की खोजबीन करने संबंधित जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आपदा की दृष्टि से खतरे वाले स्थानों का चिन्हीकरण कर भविष्य में किसी प्रकार की आपदा से बचाव के उपाय किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि “सुगम, सुरक्षित और सुचारू चारधाम यात्रा उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निर्माण कार्यों को लेकर पूरी तरह सजग है तथा सुरक्षा के सभी इंतेज़ाम सुनिश्चित किये गये हैं।”

जिलाधिकारी ने इस दौरान बिजली,पानी, स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं सुचारू रखने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने यात्रा पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये सुलभ तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुवे तत्काल सफाई व्यवस्था को सुधारने तथा यात्रा मार्ग पर स्थित सभी दुकानों के कूड़ेदान रखवाने तथा उसे कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि तनुज कंबोज, भूवैज्ञानिक लोनिवि एसके राय, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के अधिकारियों सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...