Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle अखरोट के बाग विकसित करने की आसान व विश्वसनीय विधि।

अखरोट के बाग विकसित करने की आसान व विश्वसनीय विधि।

अखरोट के बाग विकसित करने की आसान व विश्वसनीय विधि।

By – Dr. Rajendra kuksal

उतराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों मै खेतो के किनारे गधेरों के आसपास नम स्थानों पर प्रत्येक गांव मै अखरोट के पौधे नज़र आते हैं। बगीचे के रुप मै अखरोट के बाग राज्य में कम ही दिखने को मिलते हैं । इसके कई कारण हैं।

1- कलमी पौधों की उपलब्धता का न होना ।

2-Re-establishment problem यानी नर्सरी से पौधे उखाड कर खेतों मै लगाने पर अधिक मृत्युदर (50-60 %) का होना।

3-Long gestation period याने पौध रौपण के 12-15 वर्षो बाद रोपित पौधों मै फल आना।

4- उधान विभाग, विभिन्न परियोजनाओं तथा संस्थाऔ द्वारा आपूर्ति किये गये अखरोट के बीजू /कलमी पौधौ की विश्वसनीयता का ना होना आदि कई ऐसे कारण हैं जिससे उतराखण्ड मै अखरोट के उधान विकसित नही हो पा रहे हैं।

यदि आपको अखरोट के कलमी पौधे उपलब्ध नहीं हो पा रहें तो आप इस विधि से अखरोट के बाग विकसित कर सकते हैं। विभागौं व संस्थाओं द्वारा योजनाओं में आपूर्ति किए गए बीजू पौधों की कोई विश्वसनीयता नहीं है अधिकतर काठी ही निकलेंगे।

1500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थान जिनका ढलान उत्तर या पुर्व दिशा मे हो तथा पाला न पड़ता हो अखरोट उत्पादन हेतु उपयुक्त पाये जाते हैं, जिन क्षेत्रो/गावों मै पहले से ही अखरोट के फलदार पौधे हैं इस आधार पर भी अखरोट लगाने हेतु स्थान का चयन किया जा सकता है।

पर्वतीय क्षेत्र के गावों या आस-पास के क्षेत्रो मै कुछ अखरोट के पौधों की प्रसिद्धि उनके फलों की उपज एवं गुणवता के कारण होती है ऐसे उन्नत किस्म के अखरोट के पौधौं का चयन स्थानीय ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर करें ।

सितम्बर माह में अखरोट के फल तैयार होने शुरु हो जाते हैं ऊंचाई ढलान एंव हिमालय से दूरी के आधार पर अखरोट के फल तैयार होने का समय कुछ दिन आगे पीछे हो सकता है।

जिस समय अखरोट के बाहर का हरा छिलका फटने लगे समझो फल तैयार हो गया ऐसी अवस्था आने पर चयनित (उन्नत किस्म के अख्ररोट) पौधे से उत्पादित फलों को तोड लें तथा किसी नम स्थान पर रख कर फलों के बाहरी छिलके को हल्की डंडी से पीट कर अलग कर ले तथा गीले बोरे से ढक ले, धूप लगने पर गर्मी व नमी के कारण 5-6 दिनो मै इन अखरोट के दानों मै जमाव होने लगता है ।

पूर्व मै किये गये तैयार गढौ मै प्रत्येक गढे मै एक या दो अँकुरित बीज का रोपण करें।

बड़े रूट ट्रेनर, छेद किये बड़ी पौलीथीन की थैलियों या खाद, सीमेंट के खाली कट्टों मे गोबर की खाद मिली मिट्टी भर कर इनमें अंकुरित बीज की बुआई कर पहले पौध तैयार कर अगले बर्ष भी पौधों का रोपण किया जा सकता है।

खेतों मै गड्ढे अगस्त के अन्तिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह मै बरसात के बाद, 10×8 याने लाइन से लाइन 10 मीटर तथा पौध से पौध की दुरी 8 मीटर पर करें, गड्ढौको सडी गोबर की खाद मिलाकर भर लें।

तैयार गढौ मै अंकुरित बीज लगाने के बाद सिंचाई अवश्य करें तथा थाबलो को सुखी पत्तियों के मल्च से ढक लें जिससे नमी बनी रहे। माह नवम्बर तक अंकुरित पौधे 1 फिट तक के हो जाते है ।
इस विधि से लगाये गये अखरोट के पौधौ मै 7-8 वर्षो के बाद फल आने शुरु हो जाते हैं तथा फल almost true to the type यानी मातृवृक्ष की तरह ही होते हैं।

लेखक उद्यान विशेषज्ञ है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...