Saturday, September 12, 2026
Home crime जाति समुदाय के नाम गीत परोसना विकृति कहे कि संस्कृति। बता रहे...

जाति समुदाय के नाम गीत परोसना विकृति कहे कि संस्कृति। बता रहे है वरिष्ठ स्तंभकार आर० पी० विशाल

ये संस्कृति है या संस्कृति का नाम पर विकृति कि हर तीसरा गाना जाति के नाम को उल्लेखित करता हुआ मिल रहा है बशर्ते वह समाज को अपमानित नहीं कर रहा हो फिर भी जाति के उल्लेख की आवश्यकता क्या है? जाति अपने आप में ही एक अपमान है।

बढ़ई, सुनार, लोहार, डाकी, डोम, ब्राह्मण, खश, कोली जाने कितनी ही जातियों पर ऐसे गीत बनाए जा रहे हैं जिसके केंद्र में या तो जाति है, या वर्चस्व है या फिर महिला है इसलिए जाति और महिला दोनों ही विषय यहां मुद्दे के हैं क्योंकि यह आज गलत है।

माना कि कभी यह स्वाभाविक भी रहा हो लेकिन अपमान भी क्या कभी स्वाभाविक हो सकता है? लेकिन स्वाभाविक था क्योंकि व्यवस्था सामंतवादी थी पर आज तो संविधानवाद है। बदलाव मजबूरी भी है और आवश्यकता भी। इसलिए बदलाव कीजिए।

भोजपुरी में उतने गीत भाभी पर नहीं बने होंगे जितने जौनसार, बावर, देवगार, बंगाण, हिमाचल क्षेत्र में पुफी अथवा फूफी यानि (बुआ) पर बने होंगे। ऐसे में महान संस्कृति का बखान बस बातें हैं क्योंकि हर दूसरा गाना यहां आज भी महिला विरोधी है।

यह इत्तेफ़ाक समझो कि यहां के लोग बोल (लिरिक्स) पर नहीं ध्वनि, संगीत और लय पर चलते हैं अन्यथा हर तीसरा, चौथा गाना विवादित हो सकता है और यह हर गायक, लेखक, निर्देशक, निर्माता इत्यादि की बात है। पर आज का समय बदलाव मांग रहा है।

यह बदलाव गायकों, लेखकों से ही नहीं नेता और जनता से भी अपेक्षित है। उनकी शब्दावली में भी ऐसे जातिगत शब्द आम बात बनी हुई है। उनके समर्थक कहते हैं इन्हें अब ये नहीं कहें, पुकारें तो क्या कहें? यानि उनका घमंड, विचार अलग ही स्तर पर चल रहा है।

क्या हमें नहीं पता कि पहले के समय में बूढ़ी दिवाली, मौण, धाम में क्या गाने चलते थे? महिलाएं या तो दरवाजा बंद कर देरी थी या फिर अलग कोने में सिकुड़ जाती थी। यह हमारा दुर्भाग्य है कि कभी लिखा नहीं कुछ और सौभाग्य है कि उसमें बदलाव भी हो गया।

फिर हर चीज में बदलाव क्यों नहीं? क्या हमें इस इतिहास को ठीक से लिखना होगा या फिर आप ही उस इतिहास को भूल चुके हैं? ठीक से बदलाव कीजिए। बिना लाग, लपेट के स्वीकार कीजिए कि परिवर्तन संसार का नियम है और इसे स्वीकारना ही पड़ता है।

सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और अन्य आवश्यक माध्यमों से एक दिशा–निर्देश यह भी जरूरी है कि आम जन–मानस को क्या बोलचाल के शब्द इस्तेमाल करने चाहिए और क्या नहीं तथा क्यों नहीं। तभी कोई सामाजिक बदलाव संभव हो सकेगा।

पढ़ें–लिखे सवर्ण युवाओं को इसे अपना अहंकार नहीं जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि अनादर को दरकिनार करने का यही सही समय है। बड़ों के साथ रिश्ता बनाएं, आदर, सम्मान दें और हर प्रकार के वर्चस्व को विराम दें।

गीत, संगीत, समाज, सभ्यता और संस्कृति सभी सांझी विरासत होती है। सबका सहयोग ही इसे सार्थक बनाएगी और असहयोग सदा संघर्ष पैदा करेगा। यदि इसके बावजूद कोई बदलाव स्वीकार नहीं करता तो उसकी अक्ल ठिकाने लगाने के लिए भी तैयार रहना होगा।

बहुत लोग कहते हैं कि सर्टिफिकेट तो जाति का लेते हो फिर बुरा क्यों मानते हों? अरे भाई यह भी तो तुम्हारी क्षय का परिणाम है। और सर्टिफिकेट जाति का लेते हैं अपमानित होने का नहीं। अनुसूचित जाति लिखा होता है सर्टिफिकेट में उसपर केंद्रित रहो।

हमारा जातियों का वर्ग है और कोशिश है एकीकरण की। हम उसके लिए प्रयासरत हैं। किसी को अधिकार नहीं उसका अपमान करे चाहे वह संस्कृति हो या धर्म हो या फिर समाज हो। सबका आदर, समान करो और बदलाव स्वीकार करो। बदलाव की पहल करो।

संस्कृति के वाहक बनना है, समाज के हितैषी बनना है, धर्म का रक्षक बनना है या फिर अन्य कुछ भी बनना है सबसे पहले इंसान बनना सीखो। जाति, लिंग और वर्चस्व का त्याग कीजिए। विकृति का त्याग ही संस्कृति का संरक्षण और मानवता का संवर्धन होगा। धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...