खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों का तोड़ हमारे पास है, मगर हम चेते नहीं – डॉ० शर्मा
By – Prem Pancholi
खाद्य पदार्थ के विशेषज्ञ डॉ० बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मौजूदा दौर में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट से हमें खुद ही बचना होगा। हर खाद्य पदार्थ को खाने से पूर्व अच्छी तरह जांच ले या बनाने से पूर्व अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद बनाने की प्रक्रिया में जाएं।
उन्होंने कुछ उदाहरण देकर बताया कि क्या वजह है कि दाल चावल में अब कीड़े नहीं लग रहे है। इसका मतलब साफ है कि इन्हें कीड़ों से बचाने के लिए दवाई का प्रयोग किया गया है। इसलिए जब भी दालें खाएं तो बनाने से पूर्व यानी अगले दिन गरम पानी में भिगो दें। दूसरे दिन जब दाल पकाएं तो पकाने से पूर्ण उस भीगे हुए पानी को एकदम छान दें। फिर दो तीन बार धो लें तब जाकर पकाएं और खाएं। चावल बनाने का तरीका भी ऐसे ही अपनाए। इसी तरह सब्जियां आदि के लिए अपनी नियमित आदतें बना लें। सब्जी को घर लाते ही गुन गुने पानी से अच्छी तरह धो लें। उसके बाद ही सब्जी बनाएं और खाएं।
दूध, तेल यानी जितने भी खाद्य पदार्थ है उन्हें खाने से पहले किस तरह इस्तेमाल करना है उसके बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मसालों के लिए तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि साबुत मसाले ही खरीदें तो अच्छा रहेगा। हमारे पास मिक्सी है उसमें मसालों को पीसे। खाद्य पदार्थ को उपयोग के बहुत सारे तरीके श्री शर्मा ने बताए है।
उन्होंने यह भी कहा कि मिलावटखोरों का बाजार बहुत फैल गया है जिससे बचने का कोई और तरीका नहीं है। हालांकि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए हमारे पास मजबूत कानून है मगर उसको कोई भी नागरिक क्रियान्वित नहीं करना चाहता है।
अधिक जानकारी के लिए डॉ० बृजमोहन शर्मा के 9411719465 इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है।
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...
Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas
By - Prem Pancholi
The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....
गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया
मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...