देहरादून के जिलाधिकारी सबिन बंसल जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत गांव में आठ किमी पैदल चलकर पहुंचे है। ग्रामीणों ने कहा कि श्री बंसल पहले जिलाधिकारी है जो उनके गांव आए है।
इस दौरान वे फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, गांव की पगडंडी को नापते हुए उन्होंने लगभग 4 हज़ार आपदा प्रभावितो का हाल जाना है। खास बात यही है कि जिलाधिकारी श्री बंसल ने हेली का विकल्प छोड़कर दुर्गम रास्तों से पैदल होते हुए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे है। जबकि उन्होंने आपदा पीड़ितों के ही साथ भोजन भी किया है। कहा कि सरकार, प्रशासन हर हाल में प्रभावितों के साथ है।
भूमि कटाव, फसल क्षति, भवन क्षति, पशु हानि आकलन एवं मुआवजे के लिए तहसीलदार, ब्लॉक प्रभारी कृषि, एडीओ उद्यान, जेई लोनिवी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी जिलाधिकारी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में तैनात थे। जिलाधिकारी ने जिले के इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे
क्षति का आंकलन व अंतिम व्यक्ति को मुआवजा वितरण तक मौके पर ही बने रहेंगे।
जिलाधिकारी साबिन बंसल ने कहा कि दुःख की इस घडी में पूरा प्रशासन हर पल प्रभावितों के साथ खडा है। आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने के साथ साथ उनकी समस्याओ का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा।
इधर आजादी के बाद पहली बार किसी डीएम को अपने बीच पाकर दूरस्थ क्षेत्रवासी भावुक दिखे। क्षेत्रवासियों ने आपदा की इस घडी में प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए पूरे प्रशासन का आभार जताया।
13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...
13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...
पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।।
By - Santosh Bhatt
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...
By - Prem Pancholi
आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
राज्य आपदा...