Sunday, September 13, 2026
Home देहरादून दादी कू बक्सा गढ़वाली फिल्म 28 जून को होगी रिलीज। पहली गढ़वाली...

दादी कू बक्सा गढ़वाली फिल्म 28 जून को होगी रिलीज। पहली गढ़वाली हास्य फिल्म है।

दादी कू बक्सा गढ़वाली फिल्म 28 जून को होगी रिलीज। पहली गढ़वाली हास्य फिल्म है।

०००००००

Garhwali film
Garhwali film

हार्दिक फिल्म के बैनर तले दून पुस्तकालय एवम शोध केंद्र के सभागार में पूर्व डीजीपी पुलिस अनिल रतूड़ी एवम डा० प्रीतम भरतवाण ने “दद्दी को बक्सा” फिल्म का मुखड़ा गीत तथा फिल्म का म्यूजिकल एवम प्रदर्शन डेट व पोस्टर को रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आगामी 28 जून को सिल्वर सिटी देहरादून में प्रदर्शित की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा० प्रीतम भारतवान ने कहा कि यह फिल्म अन्य आंचलिक फिल्मों से अपने को अलग करती है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ग्लोबल हो गए है। इसलिए ऐसे कार्यों को इस दिशा में बनाना एक कठिन काम है। उन्होंने कहा कि कभी 80 व 90 के दशक में आंचलिक फिल्म बनाना कठिन था विशेषकर तकनीकी की समस्या होती थी, आज बहुत कुछ विकास हो गया है। नए राज्य बनने के बाद यह अवसर बड़ी मात्रा में मिल रहा है। कहा कि भविष्य में ऐसे सभी प्रयास बहुत लगन और संवेदनशील तरीके से करना होगा। वे खुशी जाहिर कर रहे थे कि इस फिल्म में मुख्य गीत के लिए उन्होंने स्वर दिया है। इस दौरान फिल्म का पोस्टर, फिल्म का ट्रेलर और फिल्म का मुख्य गीत भी प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि पूर्व डीजीपी पुलिस अनिल रतूड़ी ने कहा कि यह फिल्म अपने आप में खास है। इसलिए यह फिल्म आंचलिक भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जैसे फिल्म का नाम है वह अपने आप में एक खास प्रकार का रूपक भी है। फिल्म के ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि यह आम जनमानस के इतिहास को प्रस्तुत कर रही है। इस फिल्म की विशेषता है कि संवाद में जो हास्य पिरोया गया वह अन्य फिल्मों से अपने को अलग करती है।

दद्दी को बक्सा के निर्देशक विजय भारती ने कहा कि यह फिल्म जिस तरह से लोगो को अपनी जड़ों से जुड़ने का अहसास करवाती है उसी तरह यह फिल्म एक दादी और पोते के रिश्ते को भी दर्शाता है। कुलमिलाकर इस कहानी में सभी के अभिनय और संवाद में हास्य का विशेष पुट है। <span;> श्री भारती ने सभी कलाविद, साहित्यविद और अन्य दर्शकों से अपील की है वे इस फिल्म को अवश्य देखें।

इस दौरान डा० प्रीतम भारतवाण के स्वर में गाया गया गीत “मेरी सुवा गव की घंडूली” को स्क्रीन पर दिखाया गया है।
<span;>दून पुस्तकालय एवम शोध केंद्र के सभागार सिर्फ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया है। बहुत जल्द यह बहुप्रतीक्षित गढ़वाली हास्य फिल्म लोगो के देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि पूर्व डीजीपी पुलिस अनिल रतूड़ी, कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डा० प्रीतम भरतवाण, हार्दिक फिल्म कामनी के निर्माता निर्देशक रायसिंह रावत, फिल्म निर्मात्री रेनू भारती, विजय भारती, फिल्म अभिनेत्री मंजु बहुगुणा, कवियत्री कमलेश्वरी, निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी, अभिनेता बलदेव रावत, भारती आनंद अनंता, मणि भारती, निर्माता निर्देशक अनुज जोशी, अभिनेता देवू रावत, संजय सिलोडी, कांता प्रसाद, अजय भारती, सीमा भारती,  शैलेंद्र पटवाल, सोहन सिंह आदि उत्तराखंड सिनेमा से जुड़े विभिन्न हस्तियां मौजूद रही है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...