Monday, June 29, 2026
Home देहरादून पानी का एक बूंद नहीं, अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें

पानी का एक बूंद नहीं, अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें

पानी का एक बूंद नहीं, अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें

CM meeting
CM meeting

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान कहा था कि एक समय ऐसा भी था जब महिलाएं दिन भर पानी ढोने में ही परेशान रहती थी, लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनी तो सिर्फ उत्तराखंड में ही 12 लाख घरों तक नल का जल पहुंचा दिया गया है। यही वाकाया इन दिनों उत्तराखंड के लोगो को चिढ़ा रहा है।

ज्ञात हो कि देहरादून से लेकर चमोली तक और चंपावत से लेकर रूड़की तक पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हर एक दिन पेयजल की समस्याएं मीडिया की सुर्खियां बन रही है। चंपावत में लोहाघाट के कोली ढेक क्षेत्र में, उत्तरकाशी की पल्ली मुंगरसंती क्षेत्र में, अल्मोड़ा, पौड़ी और चकराता के अधिकांश ग्रामीणों के हलक इन दिनों सूख चुके है। बता दें कि इन सभी क्षेत्रों के सभी प्राकृतिक पेयजल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। कारण इसके चंपावत की महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर अलका ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में धरना दिया और जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है।

हास्यास्पद इस बात को लेकर है कि “जल जीवन मिशन” जैसी योजना भी लोगो के हलक तर नहीं कर पा रही है। यही इस महत्वपूर्ण योजना की सफलता की कहानी को बयां कर रही है। आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि करोड़ों की जल जीवन मिशन योजना के कारण भी गांव के लोग पेयजल के लिए सड़को पर उतर रहे हैं। महिलाओ ने यह भी कहा कि चंपावत क्षेत्र में हर घर जल, हर घर नल योजना का काम विभाग ने दो साल से अधूरा छोड़ दिया है। कई बार जलनिगम व जल संस्थान के अधिकारियो से गुहार लगाई गई पर उनके कान तक जूं नहीं रेंगी।

उल्लेखनीय हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी पेयजल योजना में भी पानी नहीं आ रहा है। लोगो को कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। लोहाघाट की उपजिलाधिकारी रिंकु बिष्ट ने कहा कि उन्होंने जल संस्थान विभाग के अधिशासी अभियंता को कह दिया गया है कि वे ग्रामीणों की पेयजल की समस्याएं जल्द दूर कर लें।

Jal sankat
Jal sankat

दरअसल पेयजल समस्या की बात सिर्फ चंपावत या फिर देहरादून तक समिति नहीं है। जनपद मुख्यालय चमोली कस्बे की महिलाओं ने जल संस्थान अधिकारी कार्यालय पहुँचकर विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय निवासी कुसुम का कहना है कि विगत 20 दिनों से कस्बे में पेयजल की किल्लत हैं, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लोगो की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। चमोली में जल संस्थान अधिकारी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा है कि इस बार अगर तीन दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में वोट का बहिष्कार करेगे साथ ही वही चारधाम यात्रा मार्ग को बाधित करने को मजबूर होना पड़ेगा।

कुल मिलाकर राज्य के कम से कम 50 से अधिक क्षेत्रों से पेयजल समस्याओ की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि उतराखंड में बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक करते दिखाई देते हैं और दिशा निर्देश भी देते हैं।

मगर आश्चर्य इस बात को लेकर है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री देहरादून से लेकर नैनीताल तक अधिकारियों के साथ बैठक तो करते हैं, पर वही अधिकारी सीएम के आदेश को हवा में उड़ा देते हैं। यह आए दिन उत्तराखंड में हो रहा है।मुख्यमंत्री के चिल्लाने के बाद भी ऊंचाई वाले गांव में पेयजल की माकूल व्यवस्था नहीं हो पाई है। यह जगजाहिर है कि पहाड़ी क्षेत्र के अधिकांश गांव के ग्रामीण इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...