Sunday, June 28, 2026
Home टिहरी गढ़वाल अदरक बीज का कैसे करें भंडारण।

अदरक बीज का कैसे करें भंडारण।

अदरक बीज का कैसे करें भंडारण।

संपर्क – डा० राजेंद्र कुकसाल।
मो० 9456590999

समय पर प्रमाणित/ ट्रुथफुल अदरक का बीज न मिल पाने के कारण उत्तराखंड में कृषक अदरक की लाभकारी खेती नहीं कर पा रहे हैं।

योजनाओं में अदरक बीज खरीद हेतु राजकीय पौधालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों / राज्य कृषि / औद्यानिक विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अदरक बीज उत्पादक सार्वजनिक संस्थाओं से क्रय करने के स्पष्ट निर्देश है।उद्यान विभाग वर्षों से टेंडर द्वारा निजि फर्मों / दलालों के माध्यम से पूर्वोत्तर राज्योंअसम,मणिपुर, मेघालय व अन्य राज्यों से सामान्य किस्म के अदरक को क्रय कर प्रमाणित / Truthful रियोडी जिनेरियो किस्म बता कर राज्य के कृषकों को योजनाओं में बीज के नाम पर बांटता आ रहा है। हिमाचल प्रदेश की तरह कभी भी राज्य को अदरक बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया गया।

अदरक उत्पादकों का कहना है कि उद्यान विभाग से प्राप्त अदरक बीज समय पर नहीं मिल पाता साथ ही इस बीज से कई तरह की बीमारियों खेतों में आने का डर रहता है।

अदरक भंडारण
अदरक भंडारण

प्रगतिशील अदरक उत्पादक स्वयमं अपनी अदरक उपज से अदरक को बीज हेतु भंडारित करते हैं। इसलिए आवश्यक है कि अदरक की भरपूर उपज हेतु ,कृषक अपनी स्वस्थ उपज से ही अदरक बीज का भंडारण करें।

*अदरक की भरपूर उपज के लिए, स्वयंम की उत्पादित अदरक का करें बीज हेतु भंडारण*

अदरक बीज का भंडारण –

बीज हेतु अदरक उपज को लम्बे समय याने तीन माह से अधिक समय ( दिसंबर- मार्च ) तक भंडारण करना होता है , इसलिए आवश्यक है भंडारण सही विधि से करें जिससे अदरक सड़े नहीं।

जिस खेत में अदरक की फसल पर बीमारियों लगी हों ,उस खेत के अदरक को बीज के लिए भंडारण न करें।

अच्छे सुडौल, पूर्ण रूप से विकसित प्रकंदों का चयन करके उन्हें अलग से रखें तथा अच्छी तरह से छाया में सुखा लें।

प्रकन्दों का भंडारण ठंडे,सूखे ऊंचे एवं छाया दार स्थान पर एक उचित वायु संचार युक्त गड्ढों में करना चाहिए।

भंडारण करने से पूर्व गड्ढे को एक भाग फौरमिलीन तथा 8 भाग पानी का घोल बनाकर उपचारित कर दें ,गड्ढे के अन्दर घास फूस जलाकर भी गड्ढे को उपचारित किया जा सकता है।

उपचारित गड्ठे को भलीभांति सफाई कर लें तथा उसे अंदर से गाय के गोबर + गोमूत्र से भलीभांति पुताई कर एक सप्ताह तक धूप में खुला छोड़ दें जिससे गड्ढे में नमी न रहे।

भंडारण करने से पूर्व प्रकन्दों को कार्बेन्डाजिम ( 100 ग्राम) + मैन्कोजैव ( 250 ग्राम ) को 100 लीटर पानी में घोल तैयार कर लें इस घोल में 70 – 80 किलोग्राम अदरक को एक घंटे तक उपचारित करें। घोल का प्रयोग दो बार किया जा सकता है।

ट्राइकोडर्मा कल्चर से भी अदरक बीज का उपचार कर सकते हैं उपचार छाया में करें तेज धूप में ट्राइकोडर्मा जीवाणु मर सकते हैं। अदरक पर हल्का सा पानी छिड़क कर, दस ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति किलो अदरक बीज की दर से (याने एक कुन्तल बीज हेतु एक किलोग्राम ट्राइकोडर्मा ) उपचारित करें, जिससे ट्राइकोड्रमा की पर्त अदरक कन्दो पर बन जाय।उपचारित अदरक को छाया में भली भांति सुखायें।

बीज भंडारण से पूर्व गड्ढे में सबसे नीचे एक परत रेत या बुरादा या धान की पुलाव बिछा दें फिर उपचारित बीज को भरें। हवा के संचार के लिये छिद्र युक्त प्लास्टिक के पाईप को गड्ढे के बीच में डालें। गड्ढे में प्रकन्दों को पूरी तरह से न भरें 1/4 भाग खाली रखें। ऊपर के खाली भाग में सूखी घास रखें तथा गड्ढे को ऊपर से लकड़ी के तख्ते से ढक दें। तख्तों किनारों को मिट्टी से पोत दें। हवा के आवा गमन हेतु यदि छिद्र युक्त पौलीथीन पाइप की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो ऊपर से बिछे तखत्तो के बीच में हवा के आव गमन हेतु जगह छोड़ दें।

सही भंडारण के लिए खत्तियों को अच्छी तरह ढकना जरूरी है इसके लिए पत्तियों व घास का रिंगांल / बांस के साथ कच्चा ढांचा बनाया जा सकता है जिससे बर्षा का पानी खत्तियों में जाने से रोका जा सके।

समय समय पर भंडारित अदरक को पलट कर देखते रहें यदि सड़ा अदरक दिखाई दे तो उसे हटा लें।

टेहरी जनपद के आगरा खाल में अदरक उत्पादक खत्तियो में बीज हेतु अदरक भरने के बाद ऊपर से मालू के पत्तों से बने बिशेष आवरण जिसे स्थानीय भाषा में पितलोट कहते हैं , से ढक देते हैं जिससे बर्षा का पानी अन्दर नहीं जा पाता साथ ही हवा का आवा गमन भी बना रहता है जिससे अदरक बीज सुरक्षित रहता है।

RELATED ARTICLES

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

पहल : पाली बना अखरोट ग्राम, हर परिवार को जोड़ा गया इस योजना से। पढ़े पूरी रिपोर्ट।

गांव पाली, अंजनीसैंण, टिहरी गढ़वाल में ‘वालनट विलेज पहल’ के अंतर्गत अखरोट उत्पादन एवं उद्यमिता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न। By - Prem Pancholi पहाड़...

⁠वीबी – जी राम जी मिशन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है : किशोर उपाध्याय

'विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम' विषय पर नई टिहरी में मीडिया कार्यशाला 'वार्तालाप' का हुआ आयोजन - कार्यशाला का उद्देश्य योजना के प्रावधानों एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...