Sunday, September 13, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी...

आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्‍स में खेला जाएगा। कोलकाता को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में होम ग्राउंड पर कोलकाता के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 7 विकेट से रौंदा था। ऐसे में गिल की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। गुजरात ने अब तक 7 मैच में से 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कैसा खेलेगी ईडन गार्डन्स की पिच?
अगर बात करें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच की तो बता दें कि यहां पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से लगती है, जिसकी वजह से इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। बल्लेबाजों को मैदान पर खूब रन बटोरते हुए देखा जाता है। यहां स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है।

इस मैदान का औसत स्कोर 180 रन है। इस मैदान पर कुल 96 मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 40 मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 56 मैच जीते। यानी टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनना पसंद करती है।

गुरबाज को मिल सकता है मौका
कोलकाता के सलामी बल्‍लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इस सीजन सिर्फ 1 ही अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा अन्‍य 6 मुकाबलों में उनका बल्‍ला खामोश ही रहा है। ऐसे में रहाणे बड़ा कदम उठा सकते हैं। क्विंटन की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को मौका दिया जा सकता है। डिकॉक ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली। इसके अलावा रहाणे मोईन अली को भी प्‍लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं। दूसरी ओर गुजरात प्‍लेइंग 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं कर करेगी।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

केकेआर-गुजरात की टीम इस प्रकार है 

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...