
उन्होंने मांग प्रस्तुत कर बताया कि हरबटपुर से लेकर बड़कोट तक 111 किमी सड़क को आलवेदर रोड के बजट में बनाया जाए, यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। यह भी बताया की यह मार्ग यमनोत्री जाने के लिए सुलभ, छोटा और सही मार्ग है जो आज की नितांत आवश्यकता है।
बता दें कि शिष्टमंडल की इस पुरानी को केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने प्रमुखता से लिया है और त्वरित प्रभाव से इस मार्ग के लिए आलवेदर के जैसे ही बजट स्वीकृत कर दिया।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि हर्बटपूर से बड़कोट तक चारधामं की महत्वकांक्षी परियोजना आलवेदर रोड से जोड़ना व मां यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना उनका स्वयं का भी सपना था। कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग को लेकर वे संजीदा है। इसलिए वे बार बार सरकार का ध्यान विकास कार्यों की तरफ आकर्षित करते है। फलस्वरूप इसके आज वे एक शिष्टमंडल को लेकर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री Dr. Ramesh Pokhriyal “Nishank” के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला है।
श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 123 हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड तक 111 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ने का अनुरोध करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। जबकि इससे पूर्व सान्सद टिहरी लोकसभा महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने भी इस मान्ग को केंद्रीय मन्त्री श्री गडकरी को सौंप चुकी है।यही नहीं स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता कपिलदेव रावत भी यह मांग कई बार केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित कर चुका है।
शिष्टमंडल के सदस्य और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान ने बताया की केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने उनके दोनो मांगो पर बहुत ही सकारात्मक टिप्पणी करते हुए हरबटपुर से बड़कोट तक के मार्ग को आलवेदर रोड़ से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव को तत्काल कार्यवाही को लिखा है।
ज्ञात हो कि यात्रा सीजन में इस मार्ग से यात्रा चलने से विकासनगर, नैनबाग, डामटा, नौगॉव, बड़कोट आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का रोजगार वृद्धि होगी। शिष्टमंडल में अल्मोड़ा के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी श्याम डोभाल आदि मौजूद थे।







