Sunday, September 13, 2026
Home entertainment इतिहास के पन्नों से : पौड़ी रामलीला के शताब्दी के महानायक दल्लू...

इतिहास के पन्नों से : पौड़ी रामलीला के शताब्दी के महानायक दल्लू बाबू।

पौड़ी रामलीला के शताब्दी के महानायक दल्लू बाबू।

By Dr. Yogesh dhasmana

पौड़ी रामलीला की विधिवत शुरुआत 1906 में हुई थी। इससे पहले 1897 से 1905, तक इसका स्वरूप नौटंकी शैली में रहा था। अल्मोड़ा में भी 1860 पहली बार डिपुटी कलेक्टर देवीदत्त जोशी ने मुरादाबाद की राम और कृष्ण लीला की लोक कलाकार मंडली को बुलाकर बद्रीश्वर मंदिर के प्रांगण में पहली बार इसका आयोजन किया था।


पौड़ी में भोला दत्त काला जो पेशे से डाक्टर थे, ने तारा दत्त गैरोला, डॉ आलम सिंह के सुपुत्र नरेंद्रसिंह रावत 1905, से 1912 तक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रहे जो कि पौड़ी डी एम कार्यालय में ओ सी के पद पर भी कार्यरत थे।

इस तरह 1920 से 1930 के बीच जिला बोर्ड के प्रथम सचिव सुरेंद्र सिंह बर्तवाल, नरेंद्र सिंह भंडारी, वकील कोतवाल सिंह नेगी ने इस रामलीला को पहली बार 07 दिवसीय कर शास्त्रीय धुनों और लोक प्रचलित रागों पर सजा कर इसे गढ़वाल में लोकप्रिय बनाया। इसके बाद श्रीनगर ओर दुगड़ा में रामलीलाओं का आयोजन प्रारंभ हुआ।

आजादी के बाद मथुरा प्रसाद डोभाल ने देश प्रेम से प्रभावित हो कर के गीत, खुशी मनाओ नगर वासियों, पुण्य भूमि में रामराज्य आया, ने रामलीला में एक गजब का आकर्षण पैदा कर दिया था।

इसके बाद तब से लेकर अब तक के 75 वर्षों के इतिहास में मेहताब सिंह रावत, उर्फ दल्लू बाबू जी ने अभिनय व्यवस्था प्रोमम्टिंग ओर अब 91 वर्ष की उम्र में रामलीला कमेटी के संरक्षक्षक के रूप में जिस तरह से जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, उसकी मिशाल कम ही अन्यत्र देखने को मिलती है।

पौड़ी रामलीला में संगीत पक्ष में अजीत सिंह नेगी, सुखदेव सिंह रावत, मट्टू जमादार, भूपेंद्र सिंह नेगी, बच्चू मिस्त्री, व्यवस्था और आकाशवाणी करने वाले पात्र मेहताब सिंहजी बुकसेलर की अहम भूमिका होती थी।

कलाकारों का मेकअप करने वालो में महबूब अहमद उर्फ मुद्दि भाई यादव चंद्र गुप्ता, महिला पात्रों में पूर्णचंद्र थपलियाल, दिगम्बर चंदोला, रावण के पात्रों में दयासागर धस्माना, जगदंबा पंत, पीतांबर सेमवाल, गोविंद नैथानी तथा अब जगत किशोर, संगीत निर्देशन में गौरीशंकर थपलियाल, दिनेश रावत, टिन्नु, मनोज रावत अंजुल, पदमेंद्र नेगी, कुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

पौड़ी की रामलीला में ही नहीं वरन उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में मुस्लिम ओर ईसाई समुदाय के लोग अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। पौड़ी में मुहम्मद सलार थैलीसैण से अभिनय करने पहुंचते थे। रावण दरबार में राक्षकों की टीम का नेतृत्व जब्बार हुसैन सुषेण वैद्य के रूप में, ज्ञान विक्टर, सारंगी वादक हुसैनी बोड़ा, राम विवाह पर आतिशबाजी करने वाले इकराम अली और अब नई पीढ़ी में मुस्लिम युवक साहिल भी इस आयोजन में व्यवस्था से लेकर केवट का अभिनय तक बखूबी से कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल आयोजन कमेटी के सूत्रधार बने हुए हैं।

रामलीला के सेट्स निर्माण एवं ग्रीन रूम को संभाल रहे प्रदीप रावत, आशीष नेगी भी पूरी मेहनत से रामकथा मंचन को सफल बनाने में लगे है।

अतः इस लोक मंच को अपनी उपस्थिति से जीवंत बनाते हुए मेहताब सिंह जी ओर उनकी अन्य दो पीढ़ियां स्वर्गीय दिनेश्वरी राणा की छोटी बहने, पुत्र आज दिन तक भक्तिभाव से इस यज्ञ में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।


पौड़ी के नागरिक और रामलीला कमेटी को उनके शतायु आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करते हैं।

@लेखक साहित्यकार है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...