Sunday, June 28, 2026
Home उत्तरकाशी जिलाधिकारी पहुंचे गंगोत्री, आपदा के कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए...

जिलाधिकारी पहुंचे गंगोत्री, आपदा के कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं एवं बाढ़ सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है और संबंधित विभाग को समय अनुसार कार्य संपन्न करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए है।

IAS prashant arya
IAS prashant arya

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं बाढ़ सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्नान घाटों,यात्रा मार्ग,आवागमन व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन,स्वच्छता,पेयजल आपूर्ति,स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

IAS prashant arya
IAS prashant arya

गंगोत्री धाम में चल रहे दीर्घकालिक बाढ़ सुरक्षा कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण,मानक के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि धाम क्षेत्र में नदी के कटाव और बाढ़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

IAS prashant arya
IAS prashant arya

जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने,पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने,आपातकालीन सेवाओं को क्रियाशील रखने तथा अन्य यात्रा व्यवस्थाओं को दृढ़ता और दक्षता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा अवधि में निरन्तर निगरानी और निरीक्षण के माध्यम से अधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रत्यक्ष सवांद कर कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। और समयबद्ध सुधारात्मक प्रयासों पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित,सुगम एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना की और गंगा मैया का आशीर्वाद लिया।

– जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा प्रबंधन को लेकर मंदिर समिति के साथ की बैठक।

IAS prashant arya
IAS prashant arya

जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समिति की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंदिर समिति द्वारा प्रस्तावित मुखबा-जांगला सड़क मार्ग में सीए लैंड से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग रखी गई। साथ ही गंगोत्री धाम में छूटे हुए परिवारों को सीवरेज लाइन से जोड़ने तथा गंगोत्री धाम में भूमि बंदोबस्त सर्वे कार्य कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा,ताकि यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मुखबा-जांगला सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।तथा ग्रामीणों के साथ मुखबा गांव में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।

– चारधाम यात्रियों से जिलाधिकारी ने किया संवाद, व्यवस्थाओं पर मिली सराहना।

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनका हार्दिक स्वागत किया।जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों से यात्रा अनुभव व व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें सुरक्षित,सुगम एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाए दी। जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों को विशेष रूप से सलाह देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ में रखें और मानसून को ध्यान में रखते हुए रेनकोट आदि की भी व्यवस्था रखे। बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा चिकित्सक की सलाह के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने का सुझाव दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन की जिला प्रशासन के प्रयासों की सरहाना की।

इस दौरान सचिव मंदिर समिति सुरेश सेमवाल, सतीश सेमवाल, सत्येंद्र सेमवाल, राजेश सेमवाल,निखिलेश सेमवाल, राधारमन सेमवाल, प्रेमबल्ब सेमवाल,जितेंद्र प्रसाद सेमवाल ईई सिंचाई सचिन सिंघल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...