Monday, June 29, 2026
Home Sports आईपीएल 2025- दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के चौथे मैच में आज यानि सोमवार को अक्षर पटेल के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला विशाखापत्‍तनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

ऋषभ पंत पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी अन्य टीम से खेलेंगे। उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी, लेकिन उनके सामने अब लखनऊ का जिम्मा संभालने की चुनौती होगी।

सबसे ज्यादा कीमत पर बिके थे पंत
लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। जाहिर है कि लखनऊ को पंत से काफी उम्मीदें होंगी जो पिछले सीजन प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी। दूसरी तरह, तीन सीजन लखनऊ की कमान संभालने वाले केएल राहुल इस बार दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे। राहुल इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे क्योंकि उनके पास कप्तानी का अतिरिक्त जिम्मा नहीं होगा। भारतीय टीम के दो धुरंधरों राहुल और पंत अब क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे।

मजबूत नजर आ रही है दिल्ली
कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां फाफ डुप्लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा, वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं।

निकोलस पूरन से रहना होगा सावधान
लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं क्योंकि चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करैम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।

लखनऊ टीम में शार्दुल शामिल
लखनऊ के लिए गेंदबाजी विभाग हालांकि चिंता का विषय है क्योंकि उसके भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव, आवेश खान और आकाशदीप अभी चोटों से उबर रहे हैं। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने से लखनऊ को मजबूती मिली है। शार्दुल को तेज गेंदबाज मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...