Sunday, September 13, 2026
Home उत्तराखंड जमनदास ढोली : एक आंचलिक कहानी का वैश्विक मंचन

जमनदास ढोली : एक आंचलिक कहानी का वैश्विक मंचन

लोकमर्मज्ञ, लेखक और संस्कृतिकर्मी डाॅ. नंद किशोर हटवाल की नयी पुस्तक है- जमन दास ढोली। प्रकाशन से पूर्व ही यह पुस्तक अनेक कारणों से चर्चा में आ चुकी है। नाट्य विधा की इस पुस्तक में संकलित नाटक जमन दास ढोली का अनेक बड़े मंचों पर प्रदर्शन हो चुका है। जमन दास ढोली नाटक को उत्तराखण्ड ही नहीं देश के पैमाने पर सराहा गया है। इससे पूर्व देहरादून की चर्चित नाट्य संस्था जन संवाद समिति द्वारा जमन दास ढोली का नाट्य मंचन देहरादून के टाऊन हाॅल में 2016 में हो चुका है।

एक और बड़ी बात यह है कि इस नाटक की विषयवस्तु को आधार बनाकर मायानगरी मुम्बई के बड़े फिल्म निर्देशक दिनेश पी. भोंसले एक फिल्म ढोली भी विगत वर्ष बना चुके हैं। यह फिल्म प्रतिष्ठित कोलकाता इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टिवल में सलैक्ट हो चुकी है। इस फिल्म का संगीत प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार व गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने दिया है। फिल्म में स्टोरी लाईन का क्रेडिट डाॅ. नंद किशोर हटवाल को दिया गया है।

Jamandaas dholi
Jamandaas dholi

तर्क और मनोरंजन की कसौटी में खरे उतरने वाले इस नाटक को लगभग 192 पेज में समेटा गया है। पुस्तक के रूप में प्रकाशित होने जा रहे जमन दास ढोली की भूमिका डाॅ. राजेश पाल ने लिखी है जबकि इसका प्राक्कथन रंगकर्मी डाॅ. सुवर्ण रावत द्वारा लिखा गया है। यह पुस्तक लोक के नायक केशव अनुरागी को समर्पित की गई है। साथ ही पुस्तक में केशव अनुरागी के निमित लिखी गई मंगलेश डबराल की कविता भी शामिल है। नाटक में कुल पन्द्रह बड़े दृश्य हैं। जो कि अपने आप में एक-एक लघु नाटक हैं।

पुस्तक के अंत में मंचित किये गये नाटक के चित्रों को स्थान दिया गया है। सम्मति के रूप में गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, डाॅ. प्रीतम भरतवाण, प्रो. डी.आर. पुरोहित, प्रेम हिंदवाल, सतीश धौलाखंडी आदि के विचार पुस्तक में दिये गए हैं। कुल मिलाकर एक सौ बियानवे पेज की पुस्तक का मुल्य 250 रूपये रखा गया है। यह पुस्तक जल्द ही बाजार में होगी।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...