Friday, November 13, 2026
Home entertainment जर्मन में रोजगार के अवसर होंगे मुफीद, कहा भारत उत्तराखंड में आए...

जर्मन में रोजगार के अवसर होंगे मुफीद, कहा भारत उत्तराखंड में आए जर्मन के प्रतिनिधि मंडल ने

जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के कुशल युवाओं के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में रूचि जताई।

जर्मन में रोजगार के अवसर होंगे मुफीद, कहा भारत उत्तराखंड में आए जर्मन के प्रतिनिधि मंडल ने

उत्तराखंड दौरे पर आए एक उच्च स्तरीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत, विशेषकर उत्तराखंड के कुशल युवाओं के लिए जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण क्षेत्रों में अपार रोजगार संभावनाएं मौजूद हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को साहसपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थापित ओवरसीज़ एम्प्लॉयमेंट सेल का निरीक्षण किया। यह केंद्र कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित है। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की और भविष्य में साझेदारी की इच्छा जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ओवरसीज़ एम्प्लॉयमेंट सेल का कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि हम इसके साथ मिलकर जर्मनी के लिए सही प्रतिभा खोजने और प्रशिक्षित करने के इच्छुक हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहले से ही फिलिप्स मशीन टूल्स, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और फेस्टो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम चला रहा है। ओवरसीज़ एम्प्लॉयमेंट सेल अब तक 32 प्रशिक्षित युवाओं को जापान में सफलतापूर्वक रोजगार दिला चुका है।

जर्मनी में रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों को जर्मन भाषा में दक्षता प्राप्त करनी होगी तथा वहां की मानकों के अनुरूप पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षु को पहले वर्ष से तीसरे वर्ष तक 600 से 1000 यूरो मासिक प्राप्त होंगे और उद्योग में समायोजन के बाद आय 1500 यूरो या उससे अधिक तक पहुँच सकती है। इन्वेशन हब राइन–माइन, (Rhein Main) जर्मनी के सीईओ श्री स्टीफन विट्टेकिंड (Stephan Wittekind) ने कहा, जर्मनी में स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेषकर नर्सिंग, और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारतीय युवाओं के लिए बेहद बड़े अवसर उपलब्ध हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड के युवा यदि भाषा दक्षता और कौशल उन्नयन के साथ तैयार किए जाएं तो वे जर्मनी के औद्योगिक क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...