Friday, March 6, 2026
Home उत्तराखंड गुप्ता बन्धुओं की तरह हिमांशु चमोली की हो जाएगी जमानत?

गुप्ता बन्धुओं की तरह हिमांशु चमोली की हो जाएगी जमानत?

गुप्ता बन्धुओं की तरह हिमांशु चमोली की हो जाएगी जमानत?

By – Gajendra Rawat

श्रीनगर के जितेंद्र कुमार की आत्महत्या मामले में जेल में बंद हिमांशु चमोली एवं उसके साथी और कितने दिन सलाखों के पीछे रहेंगे, यह यक्ष प्रश्न आम आदमी की चर्चा मे आ गया है.

जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या से पहले जिस प्रकार हिमांशु चमोली को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया वह वीडियो न्यायालय में हिमांशु चमोली की जमानत होने के लिए और कितना प्रभावी रहेगा, यह सवाल आज आम जनता के मन में है। अब तो यह भी चर्चा होने लगी कि और कितने दिन बाद हिमांशु चमोली बाहर आ जायेगा ?

बता दें कि देहरादून के बहुचर्चित बाबा साहनी आत्महत्या कांड में कुछ दिन के लिए जेल गए गुप्ता बंधुओं को डेढ़ महीने में नैनीताल हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

तब से, 1 साल से अधिक समय हो गया गुप्ता बंधु खुले मे आराम फरमा रहे हैं. बाबा साहनी का परिवार किस हालत में जी रहा है इस पर अब कोई चर्चा नहीं करता। आम जनता ही नहीं साहनी के यार दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी शायद अब यह विषय प्रासंगिक नहीं रहा, ना इस पर कभी किसी प्रकार की चर्चा होती है.

जितेंद्र कुमार और बाबा साहनी हत्याकांड में जो बात कॉमन है वह यह की दोनों ने आत्महत्या से पहले आत्महत्या के कारण के लिए स्पष्ट रूप से नाम लिए। बाबा साहनी ने चिट्ठी लिखी और जितेंद्र कुमार ने वीडियो जारी किया।  दोनों ही मामलों में आरोपी न सिर्फ ताकतवर है बल्कि बहुत पैसे वाले भी है। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करने में दोनों को कोई तकलीफ नहीं। ऐसे मे जितेन्द्र कुमार आत्महत्या मामले मे जेल में बंद बहुचर्चित ताकतवर और पैसे वाले हिमांशु चमोली के महंगे और सीनियर वकील निश्चित रूप से “बाबा – सनी” मामले में जमानत मिलने के कागजात पढ़ ही चुके होंगे।

 

देवभूमि उत्तराखंड मे न्याय की इस लड़ाई में जब करोड़ों करोड़ों के मालिक बाबा साहनी की मौत का शोर इतनी जल्दी शांत हो गया तो जितेंद्र कुमार के परिजनों के लिए लड़ाई कितनी कठिन होगी समझना कठिन नहीं है। हम और खास लोगों के बीच का यह उदाहरण बताता है की सामान्य आदमी के लिए ताकतवर लोगों से लड़ना आसान नहीं होता।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...