Monday, June 29, 2026
Home देहरादून शादी पर बोले जुबिन नौटियाल जल्द मिलेगी गुड न्यूज।

शादी पर बोले जुबिन नौटियाल जल्द मिलेगी गुड न्यूज।

शादी पर बोले जुबिन नौटियाल जल्द मिलेगी गुड न्यूज।

Jubin nautiyal dance
Jubin nautiyal dance

आजकल जौनसार क्षेत्र में हो रहे देवडोली कार्यक्रम में पहुंचे जाने माने सिंगर जुबिन नौटियाल ने शिरकत की है। यहां उन्होंने अपने सुपरहिट गानों को कम और स्थानीय जौनसारी गीतों को ज्यादा गाया है।

Jubin nautiyal dance
Jubin nautiyal dance

इस दौरान जुबिन ने म्यूजिक करियर, सगाई की वायरल फोटो, शादी, बचपन के किस्सों को बताया है। सिंगर ने पिता को अपना गुरु कहा है। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जुबिन ने खुलकर बात की है।

जुबिन ने कहा कि उन्हे लगता है गुरु सिर्फ वो नहीं होता जो आपको कुछ एक चीज सिखाता है। गुरु वह होता है जो आपको जीवन सिखाता है। अगर आप जीवन सीख गए तो बहुत सारी चीजें साथ में सीख जाएंगे। इसलिए उनका मानना है पिता उनके गुरु हैं। उन्होंने उन्हे जीवन का सार सिखाया है।

Jubin nautiyal dance
Jubin nautiyal dance

जुबिन ने कहा कि कुछ भी बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है। ईमानदारी और सच्चाई से जब तक आगे बढ़ोगे तो रास्ते में आने वाले पड़ाव की टेंशन नहीं होगी। नीयत सबसे जरूरी चीज होती है जो पिता ने उन्हें सिखाया। वह आगे बताता है की वे बचपन में शरारती बहुत था। सारे खिलौने तोड़ देता था। बहनों की बार्बी डॉल की गर्दन काटी, इसके लिए मुझे बहुत मार पड़ी थी। शायद संगीत ही उनके जीवन में सुकून लेकर आया है।

अभी हाल ही में एक एलबम निकाली है। इसमें 6 गाने हैं, एलबम का नाम है ‘तुम आए हो तो’ और पहली बार इसे अपने चैनल पर इंडिपेंडेंटली रिलीज किया है। एक आर्टिस्ट के लिए बड़ी बात है अपने चैनल पर चीजें रिलीज करना। कहा कि आप सबका आशीर्वाद चाहिए। 6 गानों को बैक टू बैक लगाएंगे तो फिल्म बन जाती है। इसे सिनेमैटिक म्यूजकिल भी कह सकते हैं।

जुबिन ने नई तकनीकी के आयाम को जरूरी बताया है। कहा कि अब हम प्लेबैक सिंगिंग के दौर से काफी आगे निकल गए हैं। अब एक इंसान गांव से बैठकर भी अपना गाना रिलीज कर सकता है। आर्टिस्ट का जनता के साथ डायरेक्ट कनेक्ट हो चुका है। लोगों के साथ डायरेक्ट कनेक्ट करके अच्छा लगता है।

कुछ महीनों पहले जुबिन की सगाई की फोटो वायरल हुई थी। इस बाबत पूछे गए सवाल पर वे थोड़ा रुक गए। पर उन्होंने तस्वीर की सच्चाई बताते हुए कहा उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो किया था। उसमें उनकी शादी हो रही थी। उनकी दोस्त निकिता दत्ता से शादी हो रही थी। म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन में गाने के कुछ फुटेज निकले और एक चीज से दूसरी चीज हुई। फिर सभी को लगा कि उनकी सगाई हो गई है। इस बात को सालभर से ज्यादा हो गया है। तब से लेकर अबतक वह सफाई ही दे रहा है। जुबिन ने कहा “इन सब चीजों” के लिए समय नहीं मिलता है लेकिन घरवालों को उनकी शादी की टेंशन हैं।वे प्रेशर बना रहे हैं, मगर जल्द ही आपको गुडन्यूज मिलेगी।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...