Sunday, June 28, 2026
Home पौड़ी गढ़वाल सेबाग बना सेब बागवानों का आकर्षण का केंद्र।

सेबाग बना सेब बागवानों का आकर्षण का केंद्र।

सेबाग बना सेब बागवानों का आकर्षण का केंद्र।

@डा० राजेंद्र कुकसाल

कलासन नर्सरी फार्म द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण विकास खंड के चोपड़ा (नौगांव) खिर्सू पैठाणी मोटर मार्ग पर स्थापित सेबाग फार्म सेब बागवानों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उत्तर पूर्वी ढाल, 1738 मीटर की ऊंचाई, सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता , पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं जंगल से घिरे सेब के लिए अनुकूल जलवायु वाले इस बगीचे की स्थापना बर्ष 2023 में दो बर्ष पुराने सेब के पौधों के उच्च घनत्व में रोपण से हुई, जिस पर एक बर्ष बाद ही याने 2024 में ही फल लगने शुरू हो गये है। सेब के इस बगीचे में अनुवांशिक एवं भौतिक रूप से विशुद्ध एम 9 रूट स्टॉक्स पर उच्च घनत्व में चार हजार सेब के पौधे लगाए गये है जिनका रखरखाव उच्च स्तर का है।

इस बाग में सेब के पौधों के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम का निर्माण किया गया है, उचित स्वचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाई गई है,फर्टीगेशन सिस्टम लगाया गया है। बगीचा के चारों ओर सोलर फैंसिंग लगी है। सड़क के पास होने के कारण आने जाने वाले लोग रुक कर सेब के इस बाग को देख रहें हैं व प्रेरित हो रहे हैं।

सेब में उच्च घनत्व की आधुनिक खेती –

आधुनिक सेब की खेती को उच्च घनत्व वाली खेती भी कहा जाता है। पारंपरिक बगीचे की तुलना में इसमें प्रति इकाई पेड़ों की संख्या अधिक होती है जिससे उत्पादन प्रति इकाई आठ से दस गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

पौधों की दूरी के आधार पर सेब रोपण की प्रणालियां (Planting Systems )-

Apple orchid
Apple orchid

1.पारंपरिक विधि – बीजू पौधों पर (Seedlings) पर तैयार सेब के पौधे आकार में बड़े होते हैं,किस्मों के आधार पर लाइन से लाइन की दूरी एवं लाइन में पौध से पौध की दूरी 20×20 फीट (110 पौधे / एकड) से 12×12 फीट (310 पौध/एकड़, स्पर किस्में) तक होती है।

2.कम घनत्व -आम तौर पर MI 793, MM111 क्लोनल रूटस्टॉक्स का उपयोग कम घनत्व वाले पौध रोपण के लिए किया जाता है। यह भी किस्मों पर निर्भर करता है। कम घनत्व वाले पौध रोपण 14×8 (गैर स्पर के लिए 395/ एकड़) से 12×7 (स्पर प्रकार के लिए 527/ एकड़) किस्मों के लिए किया जाता है।

3.मध्यम घनत्व- इस विधि में पौध रोपण के लिए M7, MM106, M116 क्लोनल रूटस्टॉक्स का अधिकतर उपयोग किया जाता है। घनत्व 12×6 और 11×5 फीट है। कुल पौध रोपण 615 और 895 पेड/एकड़ होता है।

4.उच्च घनत्व- इस प्रणाली में M9, M26 के रूट स्टॉक्स उपयोग किए जाते हैं, 10×3 और 8×2.25 फीट आदर्श दूरी हैं। घनत्व 1470 और 2460 पेड़ प्रति एकड है इस प्रणाली में पौधों को सहारा देने हेतु एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की आवश्यकता होती है।

5.अल्ट्रा हाई डेंसिटी- पेड़ों की छतरी को रूटस्टॉक्स M9, M26 पर नियंत्रित किया जाता है। उपयोग की गई दूरी 8×2.1 फीट (2635 पेड/एकड़) और 7×1.7 (3720 पेड/एकड़) है। इस प्रणाली में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम निर्माण की आवश्यकता होती है।

कलासन नर्सरी फार्म जिनके द्वारा इस बगीचे की स्थापना की गई है इस फर्म के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विक्रम सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी जनपद के पांवों विकास खंड के सीकू क्लूण गांव के निवासी हैं।इनकी जन्म भूमि व कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश रही है हिमाचल में आपकी सेब की हाइटेक नर्सरी कलासन नाम से है जो आज उच्च घनत्व में सेब की फार्मिंग के साथ साथ उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और कंसल्टेंसी सेंटर बन चुका है। उत्तराखण्ड में अपने मूल (पैतृक स्थान) में 2018 से आपने सेब की नर्सरी पर कार्य प्रारंभ किया अबतक कलासन नर्सरी द्वारा राज्य में 80 से अधिक सरकारी व व्यक्तिगत सेव के बाग स्थापित किए गए हैं। पौड़ी जनपद के धूमाकोट में वर्षों से बंजर पड़े उद्यान विभाग के पटेलिया फार्म को बर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी पौड़ी धीराज गर्ब्याल के सहयोग से आपकी टीम द्वारा विकसित किया गया। पटेलिया फार्म में वर्तमान में उच्च घनत्व में सेब का बाग के साथ ही रूट स्टॉक्स नर्सरी तैयार की जा रही है पर्यटकों को भी यह केन्द्र आकर्षित कर रहा है। माडल के तौर पर जिलाधिकारी पौड़ी के आवासीय परिसर में भी आपकी टीम द्वारा उच्च घनत्व का सेब का बगीचा विकसित किया है।

श्री रावत का कहना है कि उत्तराखंड में सेब की फसल हिमाचल से पहले तैयार होती है, जिसे बाजार में दाम भी अच्छा मिलेगा । एक एकड़ यानी बीस नाली जमीन पर उच्च घनत्व प्रणाली में लगभग 1300 पौधे सेब के लगाए जा सकते हैं। पांचवे साल से सारे खर्चे निकालकर 20 नाली सेब के बगीचे से आसानी से सब खर्चे निकालकर छह लाख रूपए सालाना तक आराम से कमाए जा सकते हैं।

पहाड़ में एक साथ खेत नहीं हैं तो बागवानी के लिए कंपनी या कोओपरेटिव बनायी जा सकती है सामूहिक खेती करने पर जंगली जानवरों और बंदरों से भी आसानी से फसल को बचाया जा सकता है।

सलाह – अनुकूल जलवायु, ऊंचाई ,ढलान, भूमि व सूक्ष्म वातावरण होने पर ही सेब के बाग लगायें। एम 9 रूट स्टॉक्स पर उच्च घनत्व की सेब की खेती केवल उन बागवानों के लिए फायदेमदं है जिनके पास सभी साधन ( मजबूत स्पोर्ट सिस्टम निर्माण, उचित ड्रिप सिंचाई प्रणाली, फर्टीगेशन सिस्टम लगाने की क्षमता ) अपना समय व सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो।

उत्तराखण्ड में बागवानों के लिए कम घनत्व एम आई 793 व एम एम 111 अथवा मध्यम घनत्व एम 7, एम 116, एमएम 106 रूट स्टॉक्स पर सेब की बागवानी अधिक लाभदायक हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...