Friday, September 11, 2026
Home crime आखिर हंसुलियों और दाथियों की बात कब सुनी जाएगी?

आखिर हंसुलियों और दाथियों की बात कब सुनी जाएगी?

आखिर हंसुलियों और दाथियों की बात कब सुनी जाएगी?

 

By – Gunanand Jakhmola

– अंकिता को मार दिया, ज्योति को जेल में डाल दिया, नेता बाहर कैसे?
– दरांती लहराई तो ज्योति अंदर तो पिस्तौल लहराने वाला विधायक उमेश बाहर क्यों?

हल्द्वानी की सोशल एन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को दरांती दिखाने और लोक-देवताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया। मैं दो दिन पहले तक ज्योति के बारे में नहीं जानता था। पहाड़ों में जाता हूं तो देखता हूं कि अब पहाड़ों में गूलदार, गूणी-बांदर और ब्लागर ही बच गये हैं। ऐसे में ज्योति की ओर कभी ध्यान नहीं गया। मै ज्योति पर कुछ भी नहीं लिखना चाहता था, पर आज सुबह लिखने के लिए मजबूर हो गया। मैंने आज सुबह विधायक उमेश कुमार की एक पोस्ट देखी जिसमें कहा गया है कि ज्योति तो जेल गयी लेकिन अल्मोड़ा की वह लड़की बाहर क्यों है जो मनुवादियों और ब्राह्मणवादियों की सोचवालों को बलात्कारी बता रही है। अल्मोड़ा की लड़की पर अलग से लिखूंगा। अभी बात ज्योति की।

मैंने अभी ज्योति अधिकारी का वह विवादित वीडियो देखा। ज्यादा बोलती है, बहुत बोलती है, रौ में बोलती है, उसके कहने का तरीका गलत था लेकिन उसने बात तो ठीक ही कही। दरांती हथियार नहीं है, यह पहाड़ की महिलाओं का आत्मसम्मान है, उनकी पहचान है। इसी हंसुली और दाथियों की बात हमने राज्य आंदोलन के समय की थी। ज्योति पर हथियार लहराने का केस भी बना दिया। क्यों?

अंकिता भंडारी हत्याकांड न पहला है और न आखिरी। उत्तराखंड में हर साल 300 से भी अधिक रिपोर्टिड रेप केस होते हैं। जो थाने तक नहीं पहुंचते उनकी बात ही अलग है। अंकिता के बहाने हम पहाड़ की अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं। पहाड़ की बेटियों की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। जबकि सच यह भी है कि हर साल गढ़वाल और कुमाऊं से 100-200 लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो रही हैं। यानी मानव तस्करी की शिकार हो रही हैं। अधिकांश केस में पुलिस यह मानकर चलती है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। परिजन भी यही मान कर लोकलाज में चुप्पी साध लेते हैं। क्या पता लड़की किसी गैंग का शिकार हो गयी हो? उस पर क्या बीत रही हो? पुलिस ने कितनी लड़कियों को आज तक रेस्क्यू किया है?

ज्योति ने दरांती दिखाने की हिम्मत तो की है। यदि कानून से न्याय नहीं मिलेगा तो आवाज उठेगी ही। यह क्षोभ और आक्रोश होता है। ज्योति ने वो ही जोश दिखाया। रही देवी-देवताओं के कौथीग में नाचने की बात। ज्योति का बोलने का तरीका भले ही गलत रहा हो लेकिन उसने बात तो सही कही। पश्वा के लिए कुछ नियम कायदे होते हैं। जागर गान होता है। ढौंर-थाली होती है। ढोल-दमाऊं होता है। शिव-पार्वती के गीत होते हैं। डीजे में कौन सा देवता नाचता है भला? सैंडिल, जूते पहन कर और बिना मंडाण के देवी-देवताओं के पश्वा कैसे नाचते हैं? हम अपनी जड़े, संस्कृति और परम्पराएं खो रहे हैं और हम ज्योति को दोषी माने तो यह सरासर गलत होगा।

दरांती लहराने पर ज्योति को जेल और उमेश विधायक है इसलिए बाहर? यह कौन सा कानून है? यह कैसा न्याय है। महेंद्र भट्ट जातिवादी बात करें तो राष्ट्रवाद और अल्मोड़ा की वो लड़की जो मनुवाद और ब्राह्मणवाद की बात करें तो अपराध। हद है, कैसे लोग हो गये हैं हम?

हम देश भर में सबसे अधिक शिक्षित लोगों में शुमार हैं। यह राज्य मातृशक्ति की बदौलत बना है और इसी राज्य में महिला नीति नहीं है। पहाड़ की महिलाओं के पहाड़ से दर्द का कोई इलाज नहीं है। यूसीसी बना लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए। अंकिता हत्याकांड पर यूसीसी और महिला आयोग की खामोशी बताती है कि सब कुछ मैनेज है। यदि मैनेज है तो ज्योति जैसे विरोध के स्वर तेज होंगे। कानून समान होना चाहिए सबके लिए। ज्योति के लिए भी तो उमेश कुमार के लिए भी। ज्योति के साथ ज्याददी हुई है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...