Saturday, September 12, 2026
Home उत्तराखंड स्व.अंजली देवी स्मृति सम्मान और "कल्यो" पुस्तक का लोकार्पण।

स्व.अंजली देवी स्मृति सम्मान और “कल्यो” पुस्तक का लोकार्पण।

स्व.अंजली देवी स्मृति सम्मान और “कल्यो” पुस्तक का लोकार्पण।

 

@Aashi Dobhal

 

देहरादून स्थित कुकरेजा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के ऑडिटोरियम में गढ़रत्न गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी के मुख्यातिथ्य में स्व० अंजली देवी स्मृति सम्मान 2026 और उनकी स्मृति में आशा ममगाई द्वारा लिखी गई पुस्तक “कल्यो” का भी लोकार्पण संपन्न हुआ है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष का “स्व० अंजली देवी स्मृति सम्मान” एक विशेष थीम पर दिया गया है यानी लेखन, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया है। जिसमें क्रमशः ग्राम-खोला विकासखंड भिलंगना टिहरी गढ़वाल के ग्राम प्रधान कैलाश प्रसाद ममगाईं को उनके सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। जबकि श्रीमती बीना बेंजवाल को उनके साहित्य सृजन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिकर्मी डॉ० कुसुम भट्ट, साहित्यकार दिनेश रावत, डॉ० नीता कुकरेती को भी स्व० अंजली देवी स्मृति सम्मान से नवाजा गया है।

दूसरी तरफ कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी के साथ-साथ बीना बेंजवाल, डॉ० कुसुम भट्ट, साहित्यकार दिनेश रावत, डॉ नीता कुकरेती की उपस्थिति में गढ़वाली कथा संकलन “कल्यो” का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अगले वर्ष भी यह सम्मान समाज में विशेष योगदान देने वालों को दिया जाएगा। जिसमें मुख्यतः लोक कला, संस्कृति संरक्षण, उधमिता, स्वास्थ्य और स्वरोजगार जैसी थीम पर कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को स्व० अंजली देवी सम्मान से नवाजा जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव मांगे गए है। इस दौरान “कल्यो” पुस्तक पर डॉ० कुसुम भट्ट ने अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती भट्ट ने कहा कि इस कथा संकलन में लोक जीवन की उन कहानियों का समावेश है जो रोजमर्रा हर किसी के जीवन में घटती हुई घटना का होना होता है। कहा कि जिस तरह पुस्तक में लोक और सामान्य लोक जीवन में गढ़वाली भाषा का प्रचलन है उसी बोली भाषा को शब्दों में पिरोकर आशा ममगाई ने कहानीयो का रूप दिया है। जो निश्चित ही पठनीय है और संदेशपरक भी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन कवि डॉ० साधना जोशी और शिक्षक एवं लेखक राघवेंद्र उनियाल ने संयुक्त रूप से किया है। इस दौरान गौरव नौटियाल, ओम प्रकाश नौटियाल, ममता रावत, कल्पना असवाल, मोनिका भंडारी और प्रभव साहित्य संगीत कला मंच उत्तरकाशी से जुड़े लोग उपस्थित रहे है।

@गढ़वाली कथा संकलन कल्यो –

इस कथा संग्रह में सात कथाएं है। जो पहाड़ के जन जीवन पर आधारित है। “कल्यो” आंचलिक भाषा गढ़वाली में लिखी गई है। शीर्षक शब्द से ही मालूम हो रहा है कि यह कहानी संकलन लोक परंपरा की जीती तस्वीर है। दरअसल “कल्यो” पहाड़ की महिला को मायके पक्ष से एक समौण के रूप में दिया जाता है। जिसे वह अपने ससुराल पक्ष में जाकर बांटती है। इस संकलन में “कल्यो” के पीछे की लंबी दास्तान के बारे में पढ़ने को मिलेगी।

 

@अंजली देवी स्मृति सम्मान –

अंजली देवी भिलंगना विकासखंड के दूरस्थ गांव भिगुन निवासी स्व० गणेश राम नौटियाल और श्रीमति गीता देवी की पुत्री थी। अंजली बचपन से ही प्रतिभा की धनी रही है। अंजली ने अल्पायु में ही इस मायावी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना ने छोटी बहन आशा को मानसिक रूप से बहुत ही पीड़ा दी है। अब आशा ममगाई ने अपनी दीदी की स्मृति में हर वर्ष स्व० अंजली देवी सम्मान आरंभ किया है। इस सम्मान के मार्फत प्रतिभाशाली महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...