Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle कुमार संभव व काली दास पर आधारित कुछ प्रसंगों की बेहतरीन सांस्कृतिक...

कुमार संभव व काली दास पर आधारित कुछ प्रसंगों की बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति

 

महाकवि कालिदास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. केन्द्र के समागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कालिदास की रचनाओं तथा उनके जीवन पर आधारित वार्ता तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया.

 

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयन्ती कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित इसमें विभिन्न कक्ताओं ने कालिदास के कृतित्व व जीवन प्रसंगों पर अपने विचार प्रकट किये.

इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्व विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह रुप में संस्कृत के श्लोकों का मधुर गायन भी किया गया. वहीं डी.ए.वी. पी.जी. कालेज के छात्रों द्वारा महाकवि कालिदास के चित्रों पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गयी.

 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में दून पुस्तकालय के एम्फीथियेटर (रंग मण्डप में महाकवि कालिदास रचित मेघदूत, हिमालय प्रशस्ति, कुमार संभव व काली पर आधारित कुछ प्रसंगों की बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रसिद्ध नृत्यांगना शर्मिला गांगुली भरतरी और उनकी टीम द्वारा किया गया. इस सांस्कृतिक प्रस्तुति की दर्शकों ने खुले मन से खूब सराहना की।

 

आज के कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. सुधा रानी पांडेय, पूर्व कुलपति,उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय ने की जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर श्री दीपक गैरोला, सचिव संस्कृत शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन रहे. मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रामविनय सिंह, प्रोफेसर, संस्कृत,डी.ए.वी.(पीजी ) कॉलेज थे.

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति शर्मिला भरतरी, गांगुली, प्रसिद्ध नृत्यांगना ने दी. इन्हें सहयोग दिया शैलेंद्र रावत, बापुन दत्ता व डॉ. नूतन स्मृति ने. इस कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार डॉ. इन्दु सिंह, पूर्व प्राचार्य एमकेपी (पीजी ) कॉलेज ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया और कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की.

 

वक्ता के रूप में डॉ. राम विनय सिंह ने कहा कि कालिदास सही मायने में पूरे संसार में श्रंगार के महाकवि के रुप में देखे जाते रहे हैं। उनके जन्म समय व स्थान परिचय में सटीक जानकारी न मिलने तथा कई मतान्तर होते हुए भी वे अपनी अद्भुत रचनाओं से भारत के महान कवि तथा नव रत्न कवि के रुप में प्रख्यात रहे. लोक मान्यताओं में उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के कविल्ठा गांव को भी उनके जन्म भूमि व कर्म भूमि से जोड़कर देखा जाता है। किंवन्दती नुसार विभिन्न काल खण्डों में कालिदास व उनकी रचनाओं को राजिश का भी शिकार रहते हुए भी वे अप्रतिम कवि बने रहे। उन्होनें राजा भोज के मिथ्या मृत्यु से जुड़ी कविता पर कालिदास का चर्चित प्रसंग भी सुनाया. उन्होनें कालिदास के ऋतु संसार, मेघदूत, कुमार संभव, अभिज्ञान शाकुन्तलम् के कई पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

मुख्य अतिथि दीपक गैरोला ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम संस्कृत कवि कालिदास के व्यापक कृतित्व को चरितार्थ करने की दिशा में सफल प्रयास रहा. उन्होने संस्कृत साहित्य के इतिहास पर भी प्रकाश डाला और इस दिशा में सरकार प्रयासों को भी रेखांकित किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. सुधारानी पाण्डे ने कहा कि देहरादून जैसे आधुनिक शहर में में संस्कृत साहित्य की अच्छी परम्परा बन रही है। इस दिशा में दून पुस्तकालय का यह अभिनव प्रयास भी सफल रहा है।

 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी, ने सभी लोगों का अभिनंदन किया. कार्यक्रम संचालन डॉ. भारती मिश्रा ने किया. दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के मानद निदेशक श्री एन. रवि शंकर ने अतिथियों और कलाकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये.

 

कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड, श्रीमती, राधा रतूड़ी, अनिल रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव, नृप सिंह नपलच्याल, राजीव भरतरी, अजय जोशी, सोमवारी लाल उनियाल, डाॅ. सुशील उपाध्याय, सोहन सिंह रजवार, कल्याण बुटोला, शैलेन्द्र नौटियाल, कमला पंत, भारतीआंनद, दिनेश भट्ट, सुन्दर सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह, डॉली डबराल, नीता, कुकरेती,जय भगवान गोयल, जादीश सिंह महर, अनिल कुमार, साहित देहरादून शहर के कई संस्कृतिविद, लेखक, साहित्यकार व अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...