Friday, November 13, 2026
Home lifestyle कल से होंगे यमुनोत्री धाम में दर्शन, कपाट खुलने से पहले प्रशासन...

कल से होंगे यमुनोत्री धाम में दर्शन, कपाट खुलने से पहले प्रशासन सतर्क।

– श्रद्धालुओं के स्वागत को सजा यमुनोत्री धाम, डीएम ने कपाट खुलने से एक दिन पहले व्यवस्थाओं को परखा।

– कल से होंगे यमुनोत्री धाम में दर्शन, कपाट खुलने से पहले प्रशासन सतर्क।

– सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात—यमुनोत्री में हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम, यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं की अंतिम तैयारी।

– यात्री सुविधाओं पर खास फोकस, जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित।

सुरक्षा, सुविधा और संकेत—यमुनोत्री में तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने जांची व्यवस्था।

कल से होंगे यमुनोत्री धाम में दर्शन, कपाट खुलने से पहले प्रशासन सतर्क।

19 अप्रैल को श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुवात होगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम कपाटोद्धन से एक दिन पहले जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा की तैयारियों से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया गया हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चिता हेतु कहा है कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभाग व संगठन तत्परता से अपना दायित्व निभाए।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के 5 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्ण हो चुके कार्यों को परखा। इस दौरान रेलिंग की मरम्मत, रेन शेल्टर निर्माण, बिजली ,पानी , चिकित्सा, साइन बोर्ड, सफाई व्यवस्था तथा शौचालय आदि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वैकल्पिक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आकस्मिकता अथवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में इस मार्ग के उपयोगिता को भी परखा।

यमुनोत्री धाम तक के मार्ग पर सुरक्षा, बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था और शौचालयों के निर्माण कार्यों को जांचा तथा मंदिर के समीप चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों को भी देखा। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम के पैदल मार्ग पर मिलने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और यात्रा व्यवस्थाओं संबंधित फीडबैक लिया।

 

जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं व तैयारियों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों को घोड़ा पड़ाव की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा घोड़े खच्चरों के लिए पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बनाई गई चरी में गर्म पानी की निरंतर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने और डंडी-कंडी व घोड़ा-खच्चरों हेतु प्रीपेड काउंटर तथा रोटेशन की उचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी व खरसाली सहित सभी पड़ावों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुए सुलभ इंटरनेशनल व जिला पंचायत के अधिकारियों को सफाई इंतजामों की नियमित निगरानी करने को कहा। रास्ते में कूड़ा व घोड़े खच्चरों की लीद के निस्तारण हेतु प्रतिदिन निरन्तर सफाई व्यवस्था तथा पैदल मार्ग पर जगह-जगह उचित स्थानों एवं ढाबों पर डस्टबिन की व्यवस्था को भी परखा।

जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सफाई एवं टॉयलेट्स व्यवस्था का निरीक्षण कर यात्रा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को यात्रा के दौरान सुचारू और नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज, सीवीओ एचएस बिष्ट, जल संस्थान, सिंचाई, सुलभ इंटरनेशनल, जिला पंचायत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...