Saturday, March 7, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में...

आईपीएल 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में केकेआर से भिड़ेगी आरसीबी

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इसमें लीग स्टेज में 70 मैच होंगे. सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी. आईपीएल 2025 के सभी मैच कुल 13 शहरों में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 के वेन्यू की बात करें तो वे इस प्रकार हैं- लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता और धर्मशाला।

रहाणे के सामने खिताब बरकरार रखने की चुनौती
केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि आरसीबी की कमान इस बार रजत पाटीदार के हाथों में है। केकेआर ने पिछले सीजन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था। रहाणे के सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि पाटीदार के पास वो काम करने का मौका है जो अब तक उनसे पहले आरसीबी का कोई कप्तान नहीं कर सका है। बेंगलुरु की टीम ने कभी भी आईपीएल नहीं जीता है और पाटीदार के सामने फ्रेंचाइजी को पहले खिताबी जीत दिलाने का मौका रहेगा।

ट्रॉफी पर होगी कोहली की नजरें
पिछले सीजन पहले चरण में आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन दूसरे चरण में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। आरसीबी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए इस सत्र में खेलने उतरेगी। उसके पास स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं जो शुरुआती सीजन से ही टीम का हिस्सा हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं। वहीं, केकेआर इस बार अनुभवी कप्तान रहाणे की अगुआई में उतरेगी जो घरेलू टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सफल रहे हैं।

केकेआर और आरसीबी के हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता ने 20 मुकाबले जीते हैं। वहीं बेंगलुरु ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ईडन गार्डन के मैदान पर दोनों 12 बार आमने-सामने आए हैं। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। वह 12 में से 8 मैच जीते हैं, और आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं।

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 में से 9 मैच जीते और चैंपियन बनी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 में से 7 मैच जीते। आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका होगा जब यह दोनों किसी सीजन का पहला मैच खेलेंगी। इससे कड़ी पहले सिर्फ 2008 यानी पहले सीजन में ही इन दोनों के बीच सीजन ओपनर खेला गया था। इसमें केकेआर ने जीत हासिल की थी।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...