Thursday, May 14, 2026
Home देहरादून मौजूदा सांसद : पच्चास फीसदी भी खर्च नहीं कर पाए सांसद निधि...

मौजूदा सांसद : पच्चास फीसदी भी खर्च नहीं कर पाए सांसद निधि का और पुनः चुनाव मैदान में।

मौजूदा सांसद : पच्चास फीसदी भी खर्च नहीं कर पाए सांसद निधि का और पुनः चुनाव मैदान में।

जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के उम्मीदवारों को जीताने के लिए देशभर में जनता से समर्थन जुटाने में लगे है, उसके उलट उन्ही की पार्टी के मौजूदा सांसद अपनी निधि को इस पंचवर्षीय योजना में खर्च तक नही कर पाए है। इस चुनाव में भाजपा के अधिकांश उम्मीदवार दोहराए गए है और वे जनता को जबाव नहीं दे पा रहे है।

यहां हम बात कर रहे है उत्तराखंड के पांचों सांसदों की जो अपनी निधि का पूरा बजट खर्च नही कर पाए है। वर्ष 2014 और 2019 में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। इसी तरह से 2019 में लोकसभा के पांचों सांसदों को जो सांसद निधि मिली उसको खर्च करने में यह सांसद फिसड्डी ही साबित हुए है। बताया गया कि अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने सांसद निधि का सर्वाधिक बजट खर्च किया है जो कि निधि से 50 प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। अर्थात अजय टम्टा ने अपनी सांसद निधि के कुल 17 करोड़ में से मात्र 8 करोड़ 52 लाख रुपय ही खर्च कर पाए है, शेष निधि लैप्स कर दी गई है।

यहां सबसे खराब परफोर्मेंस पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बताई जाती है। क्योंकि वह तो मात्र 4 करोड़ ही खर्च कर पाए है। यही वजह रही है कि भाजपा ने इस बार उनका टिकट ही काट लिया, और उन्हें “पन्ना प्रमुख” की पदवी दे दी गई है।

टिहरी लोक सभा से चौथी बार चुनाव मैदान में उतरी महारानी राज लक्ष्मी शाह को क्षेत्र में लोग “लापता” सांसद के नाम से जानते है। इनका हाल भी प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे है। इन्होंने ने भी सांसद निधि के 17 करोड़ में से मात्र 8 करोड़ 15 लाख रुपय ही खर्च पाये है।

Sansad nidhi
Sansad nidhi

इधर रक्षा राज्य मंत्री रहे अजय भट्ट सांसद निधि को खर्च करने में फिसड्डी साबित हुए। वे भी पुनः चुनाव मैदान में है। वह इस वक्त अपने नाम पर चुनाव में वोट नहीं मांग रहे है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांग रहे है। नैनीताल – उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने भी 17 करोड़ की निधि से कुल 6 करोड़ 99 लाख रुपए ही खर्च कर पाए है। जबकि भारी भरकम मानव संसाधन विकास मंत्रालय को कुछ दिन संभाले निशंक इस बार अपना टिकट ही गंवा बैठे है। हरिद्वार से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सांसद निधि के 17 करोड़ में से मात्र 5 करोड़ 34 लाख रुपए ही खर्च कर पाए है।

दरअसल सांसद निधि से लोगो को विकास कार्यों बाबत बड़ी अपेक्षाएं रहती है। मगर आंकड़ों की बानगी बता रही है कि उत्तराखंड के इन सांसदों का अपनी जनता से ही इस चुनाव में मिलना हुआ। पांच वर्ष तक यह सांसद कहीं गुमनामी में घूमते रहे है।परिणामस्वरूप इसके यह सांसद अपनी निधि का 50 फीसदी हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाए है। यही नहीं इन माननियो ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी संसद के अंदर अपने क्षेत्र की समस्या जैसे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के सवाल तक नही उठाए है और पुनः जनता के सामने वोट मांगने खड़े हो गए है।

कुलमिलाकर यदि आंकड़ों और सांसदों की गतिविधि पर नजर दौड़ाएं तो इस चुनाव में उन्हें जनता की खानी पड़ेगी, जो समय के गर्त में है।

RELATED ARTICLES

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...