Sunday, September 13, 2026
Home स्वास्थ्य आइए जानते हैं कैंसर से बचे रहने के लिए किन चीजों को...

आइए जानते हैं कैंसर से बचे रहने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए और किनसे करना चाहिए परहेज

कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हृदय रोगों के बाद कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु का सबसे बड़ा कारण माना जाता रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने भारत में कैंसर के मामलों में 12% से 18% की वृद्धि होने का आशंका जताई है। भारत में कैंसर के मामले साल 2022 में 1.46 मिलियन (14.6 लाख) से बढ़कर 2025 में 1.57 मिलियन (15.7 लाख) होने का खतरा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को कैंसर से बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए दिनचर्या में सुधार, पौष्टिक आहार का सेवन करना और रसायनों के अधिक संपर्क में आने से बचना प्रमुख है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये बीमारी रही है उन्हें और भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

कैंसर से बचाव में फायदेमंद है स्वस्थ और पौष्टिक आहार

अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वस्थ, संतुलित और पौष्टिक आहार आपमें कैंसर के जोखिमों को कम कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और बीन्स खाने की आदत बनानी चाहिए। रेड और प्रोसेस्ड मीट, संतृप्त वसा और नमक-चीनी जैसी चीजों के सेवन को कम करके आप कैंसर के खतरे से बचे रह सकते हैं।

कैंसर रिसर्च यूके की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि दूध और अन्य डेयरी उत्पाद खाने और पीने से आंत के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। कुछ शोध कहते हैं, कैंसर से बचाव या कैंसर से मुकाबले में प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा इसलिए कम उम्र से ही सभी लोगों को बचाव पर ध्यान देते रहना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर हो या अन्य कोई क्रॉनिक बीमारी, इनसे बचाव के लिए प्रोटीन, स्वस्थ वसा, साबुत अनाज और विटामिन्स-खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। कैंसर से बचाव करना हो या फिर आप कैंसर का इलाज करा रहे हों, स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई अध्ययनों से पता चलता है कि प्लांट बेस्ड डाइट आपको न सिर्फ कैंसर से बचाने में मददगार है बल्कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनकी रिकवरी में भी इससे लाभ मिल सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट से विटामिन्स और खनिजों की भरपूर मात्रा प्राप्त की जा सकती है। प्लांट बेस्ड डाइट का मतलब है कि आहार में बहुत सारी सब्जियां, मौसमी फलों,  बीन्स, नट्स और सीड्स को शामिल करना।

हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी), टमाटर (लाइकोपीन से भरपूर), गाजर और शकरकंद (बीटा-कैरोटीन से भरपूर) एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए?

अध्ययनों में कई प्रकार की चीजों को शरीर को क्षति पहुंचाने और कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला बताया गया है। शोधकर्ता बताते हैं, अगर आप प्रोसेस्ड फूड्स-जंक फूड्स अधिक खाते हैं तो इसके कारण आपके शरीर में समस्याएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं।

फास्ट फूड (पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़), पैकेज्ड स्नैक्स (चिप्स, नमकीन, कैंडी) अत्यधिक मीठा और रिफाइंड शुगर (शुगर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं) खाते हैं तो इससे आपके बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है। डीप फ्राई किए गए खाद्य पदार्थ भी कैंसरजन्य तत्व उत्पन्न कर सकते हैं, इनसे भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।

(साभार)

RELATED ARTICLES

स्वयं सेवी प्रयास ही समाज का आईना होता है – बंशीधर तिवारी

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" में...

सुबह उठते ही करें ये आसान योगासन, बिना बिस्तर छोड़े पाएँ जबरदस्त फायदे

लोग फिट तो रहना चाहते हैं लेकिन अधिक मेहनत नहीं करना चाहते। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक उपचार है।...

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वजन घटाना आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते वजन-मोटापे की समस्या के साथ कई प्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...