Saturday, March 7, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ...

आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

नई दिल्ली। पहले मैच में पराजय का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल के अपने अगले मैच में आज यानि गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिसके बल्लेबाजी शीर्षक्रम किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स ने जिस तरह का खौफ दूसरी टीमों में जगाया है, वैसे में लखनऊ के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी समस्या फिलहाल उनकी कमजोर गेंदबाजी है। लखनऊ के कई स्टार गेंदबाज चोटिल हैं और एनसीए में हैं। हालांकि, आवेश खान की वापसी से जरूर लखनऊ को थोड़ी हिम्मत मिलेगी, लेकिन हैदराबाद को रोकना आसान नहीं होगा।

लखनऊ के तेज गेंदबाज चोटिल
लखनऊ के पेसर्स आकाश दीप, मोहसिन खान और मयंक यादव चोटिल हैं और फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टीम को प्रिंस यादव, शार्दुल ठाकुर के साथ उतरना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में ये गेंदबाज 200+ का स्कोर डिफेंड नहीं कर सके थे। आज सामने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज होंगे, ऐसे में लखनऊ के गेंदबाजों को सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। एक भी गलती लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आवेश की वापसी जरूर लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अच्छी खबर है।

सनराइजर्स का आक्रामक अंदाज बरकरार
पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स की टीम ने इस सत्र में भी अपने आक्रामक अंदाज बरकरार रखे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उसकी टीम आईपीएल में अपने सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई थी। सनराइजर्स ने यह मैच 44 रन से जीता था। पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी थी और छह विकेट पर 286 रन बनाए थे जिसमें ईशान किशन का शतक भी शामिल है।

ऋषभ पंत खाता नहीं खोल पाए थे
लखनऊ के कप्तान पंत पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। यही नहीं विकेटकीपिंग में भी उन्होंने गलतियां की थीं। दिल्ली के पास जब केवल एक विकेट बचा था और उसे अंतिम ओवर में छह रन की जरूरत थी तब पंत स्टंपिंग का आसान मौका चूक गए थे। लखनऊ के लिए पिछले मैच में मिशेल मार्श और निकोलस पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अर्धशतक लगाए थे। इस मैच में भी टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। लखनऊ के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

हैदराबाद-लखनऊ मैच के आंकड़े
हैदराबाद और लखनऊ की टीम अब तक चार बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी है। इनमें से तीन बार लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की, जबकि एक बार हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है। पिछले साल जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तो हैदराबाद में सनराइजर्स ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया था। उससे पहले तीनों मैच लखनऊ ने जीते थे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एसआरएच और एलएसजी के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से एक एसआरएच ने और एक लखनऊ ने जीता है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कमिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जांपा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपरजायंट्स – ऋषभ पंत (कप्तान) डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाशदीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...