Friday, March 6, 2026
Home उत्तरकाशी आन्दोलन का रंग : मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण...

आन्दोलन का रंग : मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के भूवैज्ञानिकों से सर्वेक्षण का कार्य सम्पन्न

मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के भूवैज्ञानिकों से सर्वेक्षण का कार्य सम्पन्न

जिला प्रशासन के द्वारा भटवाड़ी तहसील के मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के भूवैज्ञानिकों से सर्वेक्षण का कार्य सम्पन्न कराया गया है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट • मिलने के बाद इन गांवों की सुरक्षा के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव में लंबे समय से भूधंसाव होने तथा भूमि के अंदर से पानी का रिसाव होने के कारण गांव के रिहायशी क्षेत्रों में खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही थी। जिसे देखते हुए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की देहरादून स्थित राज्य इकाई को इन दोनों गावों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने की अपेक्षा की गई थी।

जिलाधिकारी के आग्रह पर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा भूवैज्ञानिक सोनाली गुप्ता एवं वंदना खम्पा को मस्ताड़ी एवं कुज्जन गांव के प्रारंभिक भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण तथा भू-तकनीकी सर्वेक्षण करने के लिए इन गांवो मे भेजा गया था। दोनों भूवैज्ञानिकों ने पिछले दो दिनों से जिले के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के भूवैज्ञानिक जीडी प्रसाद के साथ उक्त दोनो गावो में जाकर सर्वेक्षण कार्य संपादित किया और परीक्षण के लिए मिट्टी के नमूने एकत्र किए है। स्थलीय सर्वेक्षण और मिट्टी के नमूनों के प्रयोगशाला परीक्षण के नतीजों के विश्लेषण कर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौपेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि उक्त सर्वेक्षण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन द्वारा इन गांवो की सुरक्षा के संबंध में विशेषज्ञों की राय के अनुसार आगे की रणनीति तय की जायेगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

चिन्यालीसौड़ : समान कार्य, समान वेतन लागू होने पर उपनल कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान कार्यक्रम में विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्या। - जनसंवाद बन रहा कार्यक्रम की...

पर्यटन के साथ कचरा निष्पादन भी हो। हिमालय में शीतकालीन पर्यटन के प्रभाव।

- पर्यटन के साथ कचरा निष्पादन भी हो। - हिमालय में शीतकालीन पर्यटन के प्रभाव --------------------------- By - Suresh bhai सन् 2000 में जब उत्तराखंड राज्य बना तो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...