– ऑपरेशन के बाद पेट में पट्टी छोड़ने से महिला की मौत।
– आराघर के पास सिंह नेत्र चिकित्सालय पर गंभीर आरोप….!!
देहरादून में आराघर चौक स्थित सिंह नेत्र चिकित्सालय में चिकित्सीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी (गौज) छोड़ दिया, जिससे संक्रमण फैल गया और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला को ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। कई बार अल्ट्रासाउंड कराने के बावजूद कारण पता नहीं चला। जब दोबारा ऑपरेशन किया गया तो पेट के अंदर से कपड़े की पट्टी (पैटी रोल) निकली। इससे आंतों में गंभीर इंफेक्शन हो गया और अंततः महिला की मृत्यु हो गई। गंभीर लापरवाही के विरोध में परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
लोगों ने कहा “ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...
13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...
पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।।
By - Santosh Bhatt
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...
By - Prem Pancholi
आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
राज्य आपदा...